{"_id":"6251b7507601f01f3b74d6fe","slug":"uppsc-staff-nurse-exam-will-be-held-in-two-phases-for-the-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : पहली बार दो चरणों में होगी स्टाफ नर्स परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : पहली बार दो चरणों में होगी स्टाफ नर्स परीक्षा
Sat, 09 Apr 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:11 PM IST
सार
स्टाफ नर्स की परीक्षा अब तक एक चरण में होती थी, लेकिन अब आयोग ने इसमें बड़ा परिवर्तन किया है। पहली बार प्रारंभिक और लिखित परीक्षा के माध्यम से स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
prayagraj news : स्टाफ नर्स।
- फोटो : sociol media
विस्तार
स्टाफ नर्स (पुरुष) प्रारंभिक परीक्षा-2017 प्रदेश के दो जिलों प्रयागराज और लखनऊ के 38 केंद्रों में 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। पहली बार यह परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) में आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व एक चरण में परीक्षा होती थी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स की परीक्षा अब तक एक चरण में होती थी, लेकिन अब आयोग ने इसमें बड़ा परिवर्तन किया है। पहली बार प्रारंभिक और लिखित परीक्षा के माध्यम से स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती की जाएगी। रविवार को होने जा रही प्रारंभिक परीक्षा के लिए तकरीबन 18 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा एक सत्र में सुबह 11 से अपराह्न एक बजे तक आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष) के 558 पदों पर भर्ती के लिए मूल विज्ञापन 12 जनवरी 2017 को जारी किया गया था।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2017 थी। चयन प्रक्रिया को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। अंबुज कुमार एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य में पारित आदेश द्वारा चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। चयन से संबंधित एक अन्य रिट याचिका राघवेंद्र कुमार सिंह एवं अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य में पारित उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आयोग ने भर्ती का विज्ञापन निरस्त कर 21 जनवरी 2022 पुनर्विज्ञापन जारी कर दिया और नए सिरे से आवेदन मांग लिए।
विज्ञापन