फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Selection for 60 posts of Lecturer Mathematics will be appointed in Technical Education Department

UPPSC: व्याख्याता गणित के 60 पदों पर चयन, प्राविधिक शिक्षा विभाग में मिलेगी नियुक्ति

Tue, 21 Jun 2022 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
UPPSC Selection for 60 posts of Lecturer Mathematics will be appointed in Technical Education Department
UPPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने व्याख्याता गणित के 60 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इन चयनित अभ्यर्थियों को प्राविधिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती का परिणाम आयोग कार्यालय के सूचना बोर्ड और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


आयोग ने व्याख्याता गणित विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2022 को जारी किया था। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 एवं 16 जून को आयोजित किया गया। चयनितों की टॉप टेन मेरिट में निर्भय कुमार, दीपक गुप्ता, रास बिहारी सोनी, रितिका सिंह, शिवा चौधरी, निखिल कसौधन, अभिषेक कुशवाहा, सारांश लोहिया, राजन एवं धीरज शुक्ला के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन



आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अंतिम रूप से सफल घोषित जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें निर्धारित समय में वांछित अभिलेख आयोग में प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम से संबधित प्राप्तांक एवं कटऑफ अंक की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। चयन परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed