फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC RO ARO Preliminary Exam Admit Card Released

UPPSC RO ARO Exam: नकल करने पर उम्रकैद की सजा, एक करोड़ का जुर्माना; 27 को यूपीपीएससी की सबसे बड़ी परीक्षा

Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
सार

आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। आयोग के इतिहास की यह सबसे बड़ी परीक्षा होगी। पहली बार इस परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 2382 केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
UPPSC RO ARO Preliminary Exam Admit Card Released
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार को जारी कर दिए। परीक्षा 27 जुलाई को एक सत्र में पूर्वाह्न 9:30 से अपराह्न 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा में नकल करने या करात हुए पकड़े जाने पर अपराधी को आजीवन कारावास की सजा के साथ एक करोड़ का जुर्माना भी भरना होगा।

विज्ञापन

आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। आयोग के इतिहास की यह सबसे बड़ी परीक्षा होगी। पहली बार इस परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 2382 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के अनुसचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुसार प्रवेश पत्र यूपीपीएससी की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अपने ओटीआर नंबर से प्रवेश पत्र व अनुदेश डाउनलोड कर प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि-समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल व छायाप्रति के साथ उपस्थित होना है। अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

नकल करने पर एक करोड़ जुर्माना व आजीवन कारावास
पेपर लीक के कारण 11 फरवरी 2024 को आयोजित आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 निरस्त कर दी गई थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 को लागू किया गया था। इस बार गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रावधान लागू किए गए हैं। अधिनियम के तहत परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या कराना, प्रश्न पत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना अथवा प्रकट करने का षडयंत्र करना अपराध की श्रेणी में आते हैं। एक प्रकरणों में एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा, दोनों ही हो सकती है।

प्रवक्ता परीक्षा में 38 फीसदी रही उपस्थिति
राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता संगीत वादन (सितार) के पदों पर भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को प्रयागराज में स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की गई। यह भर्ती आठ साल पुरानी है, जिसका विज्ञापन वर्ष 2017 में जारी किया गया था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव राजेश कुमार के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा में 38.10 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ें: Amrit Bharat Train: एनसीआर में सिर्फ सूबेदारगंज-गोविंदपुरी में ही रुकेगी अमृत भारत, आज होगा ट्रेन का शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed