फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amrit Bharat train will stop only at Subedarganj and Govindpuri in NCR

Amrit Bharat Train: एनसीआर में सिर्फ सूबेदारगंज-गोविंदपुरी में ही रुकेगी अमृत भारत, आज होगा ट्रेन का शुभारंभ

Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
सार

राजेंद्र नगर से गाड़ी (22361) शाम 7:45 बजे चलने के बाद पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए रात 2:00-2:05 बजे सूबेदारगंज और सुबह 4:25-4:30 बजे गोविंदपुरी पहुंच जाएगी। गाजियाबाद रुकते हुए दोपहर 1:10 बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
Amrit Bharat train will stop only at Subedarganj and Govindpuri in NCR
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

पटना के राजेंद्र नगर से नई दिल्ली के बीच शुरू हो रही अमृत भारत ट्रेन का उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के सूबेदारगंज और गोविंदपुरी स्टेशन पर ही ठहराव होगा। सूबेदारगंज ओर गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन क्रमश: प्रयागराज और कानपुर के सेटेलाइट स्टेशन के रूप में जाने जाते हैं। राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 31 जुलाई को राजेंद्र नगर से एवं एक अगस्त को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। इसकी समय सारिणी जारी हो गई है।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर से गाड़ी (22361) शाम 7:45 बजे चलने के बाद पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकते हुए रात 2:00-2:05 बजे सूबेदारगंज और सुबह 4:25-4:30 बजे गोविंदपुरी पहुंच जाएगी। गाजियाबाद रुकते हुए दोपहर 1:10 बजे ट्रेन नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्ली से शाम 7:10 बजे चलने के बाद ट्रेन रात 12:25-12:30 बजे गोविंदपुरी एवं रात 3:00-3:05 बजे सूबेदारगंज और सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया, 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के 11, एसएलआर के दो एवं एक कोच पैंट्रीकार का रहेगा।

विज्ञापन

प्रयागराज एक्सप्रेस से 15 रुपये ज्यादा है किराया
अमृत भारत ट्रेन से जिन यात्रियों को प्रयागराज से नई दिल्ली का सफर स्लीपर श्रेणी में करना है, उन्हें उसके लिए 15 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। प्रयागराज से नई दिल्ली का प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में किराया 395 रुपये है, जबकि अमृत भारत ट्रेन का प्रयागराज से नई दिल्ली का किराया 410 रुपये होगा। अमृत भारत ट्रेन में बुकिंग शुरू भी हो गई है। इसी तरह प्रयागराज से राजेंद्र नगर टर्मिनल का स्लीपर श्रेणी का किराया 280 रुपये है जबकि अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों का किराया 270 रुपये ही है। ब्यूरो

सूबेदारगंज में अमृत भारत ट्रेन का स्वागत आज
राजेंद्र नगर-नई दिल्ली अमृत भारत का शुभारंभ स्पेशल ट्रेन के रूप में शुक्रवार को होगा। ट्रेन 18 जुलाई को पूर्वाह्न 11:45 बजे राजेंद्र नगर से चलेगी और शाम 6:15-6:20 बजे सूबेदारगंज आएगी। यहां रेलवे प्रशासन ट्रेन का स्वागत करेगा। इसके लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को आमंत्रित किया गया है। स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed