{"_id":"6adb3a44d0214a987c0df3be","slug":"railway-pensioners-can-now-file-complaints-via-whatsapp-from-home-prayagraj-pension-court-on-dec-15-2026-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: व्हाट्सएप मैसेज से दूर होगी पेंशनर्स की मुश्किल, घर बैठे दर्ज होगी शिकायतें; नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: व्हाट्सएप मैसेज से दूर होगी पेंशनर्स की मुश्किल, घर बैठे दर्ज होगी शिकायतें; नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
Fri, 23 Oct 2026 04:13 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:13 PM IST
सार
पेंशन से जुड़ी शिकायतों को लेकर खुशखबरी है। व्हाट्सएप मैसेज से पेंशनर्स की मुश्किल दूर होगी। घर बैठे शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। एनसीआर प्रयागराज मंडल के डीआरएम ऑफिस में 15 दिसंबर को पेंशन अदालत लगेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने पेंशन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए व्हाट्सएप का दामन थामा है। नई व्यवस्था के तहत अब रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारियों या दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे, बल्कि वे घर बैठे महज एक मैसेज के जरिये अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।
मंडल की ओर से 15 दिसंबर को डीआरएम कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से पेंशन अदालत लगेगी। पेंशनभोगी या उनके परिजन अपने स्पष्ट रूप से स्कैन किए गए आवेदन और संबंधित दस्तावेज व्हाट्सएप नंबर 7979991479 पर भेज सकते हैं।
आवेदन पर पेंशन अदालत दिसंबर-2026 स्पष्ट रूप से लिखा हो। वहीं, जो पेंशनभोगी डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं करना चाहते वे ई-मेल आईडी aks1986@yahoo.com या वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के आधिकारिक पते पर डाक के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं।

Trending Videos
ट्रेनों में हर दो घंटे पर साफ किए जाएंगे शौचालय, सीलबंद बेडरोल की मिलेगी सुविधा
ट्रेनों में सफर के दौरान गंदे डिब्बे, बदबूदार शौचालय और गंदे या देर से मिलने वाले कंबल-चादर की शिकायतों को कम करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने एक नई व्यवस्था तैयार की है। इसके तहत ट्रेन सफर के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। इसमें हर दो घंटे पर शौचालयों की धुलाई, सैनिटाइजेशन किया जाएगा और एसी बोगियों में साफ, सैनिटाइज्ड तथा सीलबंद लिनेन (चादर-कंबल) का सेट उपलब्ध कराया जाएगा।

इस व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रयागराज मंडल ने 45.62 करोड़ रुपये की लागत से दो साल (730 दिन) के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक एक सफाई दस्ता तैनात रहेगा, जो हर दो घंटे पर शौचालयों की धुलाई और सैनेटाइजेशन करेगा। कोच में गंदगी मिलने पर ‘रेल मदद’ एप या ऑन-ड्यूटी स्टाफ से शिकायत करने पर सफाई की जाएगी। इसके अलावा, एसी बोगियों में यात्रियों को सीट पर सैनिटाइज्ड और सीलबंद चादर, तकिया व कंबल का सेट मिलेगा।
प्रथम चरण में कालिंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज- डाॅ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-श्री माता वैष्णो देवी जम्मू मेल, प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस और सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस को शामिल किया गया है।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर तक निविदाएं जमा की जा सकेंगी और टेंडर आवंटन के साथ ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।