फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Rigging in APS exam-2010 had a huge impact on future exams

UPPSC : एपीएस परीक्षा-2010 में धांधली आगे की परीक्षाओं पर पड़ी भारी, रिजल्ट जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान

Fri, 11 Jul 2025 02:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 02:18 PM IST
सार

अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2010 में धांधली ने एपीएस परीक्षा-2013 व 2023 को संकट में डाल दिया है। एपीएस परीक्षा-2013 का मामला कोर्ट में लंबित है तो एपीएस परीक्षा-2023 के तहत शॉर्ट हैंड व टाइप टेस्ट का रिजल्ट एक साल बाद भी जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान हैं।

विज्ञापन
UPPSC Rigging in APS exam-2010 had a huge impact on future exams
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2010 में धांधली ने एपीएस परीक्षा-2013 व 2023 को संकट में डाल दिया है। एपीएस परीक्षा-2013 का मामला कोर्ट में लंबित है तो एपीएस परीक्षा-2023 के तहत शॉर्ट हैंड व टाइप टेस्ट का रिजल्ट एक साल बाद भी जारी न होने से अभ्यर्थी परेशान हैं।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई ने एपीएस परीक्षा-2010 के मामले में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पर्याप्त संख्या में योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध होने के बावजूद नियमों से छेड़छाड़ कर अयोग्य को शॉर्ट हैंड व टाइप टेस्ट में सफल घोषित कर दिया गया था। एपीएस भर्ती-2010 में शॉर्ट हैंड व टाइप टेस्ट 135 अंकों का था और न्यूनतम 125 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को क्वालिफाई कराया जाना था।

विज्ञापन


साथ ही शॉर्ट हैंड टेस्ट में पांच फीसदी तक गलती अनुमन्य थी। बाद में आयोग ने बैठक कर तय कर लिया कि अभ्यर्थी को 125 अंक मिल रहे हैं और शॉर्ट हैंड टेस्ट में आठ फीसदी तक गलती है तो अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की स्थिति में आयोग अपने विशेषाधिकारी का इस्तेमाल करते हुए अतिरिक्त तीन फीसदी गलती को अनुमन्य करते हुए ऐसे अभ्यर्थियों को भी मौका देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

साथ ही जो अभ्यर्थी न्यूनतम 119 अंक पाते हैं, उन्हें भी आठ फीसदी तक गलती होने पर तीसरे चरण की परीक्षा कंप्यूटर टेस्ट के लिए क्वालिफाई करा दिया जाएगा। इसी विशेषाधिकार की आड़ में भर्ती में धांधली हुई। जांच में सामने आया था कि आयोग ने 1244 अभ्यर्थियों को तीसरे चरण के लिए क्वालिफाई कराया, जिनमें से 913 अभ्यर्थियों को न्यूनतम 125 अंक मिले थे। शॉर्ट हैंड टेस्ट में पांच फीसदी या इससे कम गलतियां थीं। वहीं, 331 अभ्यर्थियों को 119 से 125 अंक मिले थे और शॉर्ट हैंड टेस्ट में आठ फीसदी तक गलतियां थीं। सीबीआई ने सवाल उठाए थे कि जब न्यूनतम 125 अंक पाने वाले और अधिकतम पांच फीसदी गलती करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर्याप्त थी तो बाकी 331 अभ्यर्थियों को क्वालिफाई कराने का क्या औचित्य नहीं था।

मुकदमे के बाद आयोग ने निरस्त कर दी थी अगली परीक्षा

एपीएस भर्ती-2010 के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आयोग ने एपीएस भर्ती परीक्षा-2013 को निरस्त कर दिया था, जबकि दूसरे चरण के तहत शॉर्ट हैंड व टाइप टेस्ट हो चुका था। इसमें भी शॉर्ट हैंड में आठ फीसदी तक गलती अनुमन्य थी। परीक्षा निरस्त करने के बाद आयोग ने दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। पुराने अभ्यर्थियों से नए सिरे से आवेदन लिए थे, लेकिन आयोग के इस निर्णय के खिलाफ मामला कोर्ट में चला गया था। भर्ती कब होगी और कैसे होगी, इस बारे में स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हुई है।

एपीएस परीक्षा-2023 का रिजल्ट भी अटका

- आयोग ने एपीएस परीक्षा-2023 के तहत 28 जून से 18 जुलाई 2024 तक शॉट हैंड व टाइप टेस्ट का आयोजन किया था। एक साल पूरे होने जा रहे हैं और द्वितीय चरण की परीक्षा से संबंधित कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अभ्यर्थियों को एक साल से रिजल्ट का इंतजार है। पिछले मामलों से सबक लेते हुए आयोग ने इस भर्ती के विज्ञापन में आयोग ने शॉर्ट हैंड में गलती होने पर किसी प्रकार की छूट से संबंधित कोई प्रावधान शामिल नहीं किया था। सवाल उठ रहे हैं कि बिना गलती के शॉर्ट हैंड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आयोग को पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थी मिले भी है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed