{"_id":"67fce30adabd1a151c0de8ed","slug":"uppsc-recruitment-exam-session-will-become-regular-from-next-year-advertisement-for-pcs-and-ro-aro-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : अगले साल से नियमित हो जाएगा भर्ती परीक्षाओं का सत्र, PCS व RO-ARO परीक्षा का समय से जारी होगा विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : अगले साल से नियमित हो जाएगा भर्ती परीक्षाओं का सत्र, PCS व RO-ARO परीक्षा का समय से जारी होगा विज्ञापन
Mon, 14 Apr 2025 03:57 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Apr 2025 03:57 PM IST
सार
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक की घटना के बाद पटरी से उतरा सत्र अगले साल से नियमित हो जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक की घटना के बाद पटरी से उतरा सत्र अगले साल से नियमित हो जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेपर लीक की घटना न होती तो आरओ/एआरओ परीक्षा-2023 और पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम पिछले साल ही जारी हो जाता, लेकिन पेपर लीक के कारण आयोग की ज्यादातर महत्वपूर्ण परीक्षाएं स्थगित हो गईं और सत्र पटरी से उतर गया। ऐसे में आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा अब विलंब से 27 जुलाई को होने जा रही है और पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 जून से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
वहीं, पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 इस साल 12 अक्तूबर को प्रस्तावित की गई है, जबकि आरओ/एआरओ की नई भर्ती के लिए कोई विज्ञापन ही जारी नहीं किया गया और न ही नई भर्ती आयोग के कैलेंडर में प्रस्तावित की गई।
विज्ञापन
आयोग के सूत्रों का कहना है कि सत्र को पटरी पर लाने की कवायद चल रही है। वर्ष 2026 की शुरुआत में पीसीएस-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और साल के अंत में अंतिम चयन परिणाम घोषित करने का प्रयास होगा। ऐसे में अगले साल पीसीएस परीक्षा का सत्र पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगा।
वहीं, पीसीएस परीक्षा-2025 का अंतिम चयन परिणाम जुलाई-2026 तक घोषित किए जाने की तैयारी है, जबकि पीसीएस-2024 का अंतिम चयन परिणाम इस वर्ष सितंबर या अक्तूबर में घोषित किए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही आरओ/एआरओ की नई भर्ती भी अगले साल पूरी कराने की योजना है।