UPPSC: यूपीपीएससी कुछ देर में कर सकता है एलान, मानी जा सकती है छात्रों की वन डे वन शिफ्ट की मांग
यूपी लोक सेवा आयोग में बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। इसमें छात्रों को किस तरह से संतुष्ट किया जाए इस पर मंथन शुरू हो गया है। शुक्रवार को छात्रों को बलपूर्वक हिरासत में लेने के बाद बवाल और तेज होने की आशंका के बाद प्रशासन और आयोग के अधिकारी समाधान निकालने में जुट गए हैं। आयोग कुछ देर फैसला कर सकता है। छात्रों की वन डे वन शिफ्ट की मांग मानी जा सकती है, क्योंकि इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में छात्रों का धरना लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी है। आयोग सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आज एक प्रमुख बैठक हो सकती है, जिसमें छात्रों की वन डे वन शिफ्ट की मांग मानी जा सकती है। आयोग के अधिकारी कुछ देर में गेट नंबर दो पर आकर इसकी घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो फैसला छात्रों के हित में आएगा, क्योंकि इसके अलावा आयोग के पास कोई रास्ता ही नहीं है। सुबह छात्रों को बलपूर्वक हिरासत में लेने के बाद बवाल बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। छात्र आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार उग्र होता जा रहा है। इसके चलते आयोग और प्रशासन के अधिकारी रास्ता निकालने में जुट गए हैं।
छात्रों के आंदोलन को किसी तरह से शांत करने की तैयारी चल रही है। आयोग के भीतर करीब एक घंटे से बैठक जारी है। कुछ देर में फैसला आ सकता है। सूत्रों की माने तो छात्रों की मांगे मानी जा सकती हैं। इसके अलावा भी आयोग कोई रास्ता निकाल सकता है, जिससे की आंदोलन पर विराम लग जाए। हालांकि छात्रों की मांग एक दिन एक शिफ्ट में परीक्षा और नार्मलाइजेशन रद्द करने की। एक दिन में परीक्षा कराने की मांग आयोग मान लेता है तो नार्मलाइजेशन अपने आप खत्म हो जाएगा।
यूपीपीएससी गेट नंबर दो के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से कई छात्रों को पुलिस ने घसीटकर वाहन में लाद दिया। इससे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रतियोगी छात्रों का आरोप है कि कई महिला प्रतियोगी छात्राओं के साथ भी पुलिस ने अभद्रता थी। फोर्स में महिला सिपाही मौजूद नहीं थी। उधर, डीसीपी अभिषेक भारती ने कहा कि उन्हीं लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जो छात्रों को उकसा रहे थे और वह छात्र नहीं है। छात्रों और आयोग के बीच बातचीत में रोड़ा बनने वालों को चिन्हित कर पकड़ा गया है।
गेट नंबर दो पर छात्रों का जमावड़ा
यूपीपीएससी के गेट नंबर दो पर छात्रों का भारी जमावड़ा है। पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्र थाली और ढोल ताशा बजाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सबको आयोग की बैठक खत्म होने का इंतजार है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.