UPPSC : चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी, स्टाफ नर्स आयुर्वेद के 300 पदों पर होगी भर्ती
UPPSC Vacancy 2023 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के अंत तक चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इसमें होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 50 और होम्योपैथिक प्रोफेसर 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
विस्तार
काफी दिनों से भर्तियों की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग शीघ्र ही चार नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इसके लिए अगले सप्ताह विस्तृत जानकारी विज्ञापन के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारियों का विवरण होगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। यूपीपीएससी के द्वारा स्टाफ नर्स आयुर्वेद के महिला और पुरुष पद पर 300 पदों पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के अंत तक चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इसमें होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 50 और होम्योपैथिक प्रोफेसर 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके साथ ही स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला) के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा उप निदेशक के एक पद के लिए भर्ती की जाएगी।
अभ्यर्थियों को इन भर्तियों का है लंबे समय से इंतजार
अभ्यर्थियों को इन भर्तियों का काफी दिनों से इंतजार है। इसके लिए कई बार आयोग को पत्रक भी दिया जा चुका है। अब आयोग भर्तियों की तैयारी कर रहा है। भर्तिंयों के बारे में विस्तृत जानकारी विज्ञापन के माध्यम से दी जाएगी। यह विज्ञापन इस महीने के अंत तक जारी हो सकता है।