फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Preparing to issue advertisements for four new recruitments, 300 posts of Staff Nurse Ayurveda

UPPSC : चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी, स्टाफ नर्स आयुर्वेद के 300 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 24 Aug 2023 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 06:06 PM IST
सार

UPPSC Vacancy 2023 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के अंत तक चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इसमें होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 50 और होम्योपैथिक प्रोफेसर 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
UPPSC Preparing to issue advertisements for four new recruitments, 300 posts of Staff Nurse Ayurveda
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काफी दिनों से भर्तियों की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग शीघ्र ही चार नई भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी करने जा रहा है। इसके लिए अगले सप्ताह विस्तृत जानकारी विज्ञापन के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही शैक्षिक योग्यता सहित अन्य जानकारियों का विवरण होगा। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। यूपीपीएससी के द्वारा स्टाफ नर्स आयुर्वेद के महिला और पुरुष पद पर 300 पदों पदों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस माह के अंत तक चार नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। इसमें होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 50 और होम्योपैथिक प्रोफेसर 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसके साथ ही स्टाफ नर्स आयुर्वेद (पुरुष/महिला)  के 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके अलावा उप निदेशक के एक पद के लिए भर्ती की जाएगी। 

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को इन भर्तियों का है लंबे समय से इंतजार
 

 

अभ्यर्थियों को इन भर्तियों का काफी दिनों से इंतजार है। इसके लिए कई बार आयोग को पत्रक भी दिया जा चुका है। अब आयोग भर्तियों की तैयारी कर रहा है। भर्तिंयों के बारे में विस्तृत जानकारी विज्ञापन के माध्यम से दी जाएगी। यह विज्ञापन इस महीने के अंत तक जारी हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed