फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Preparation to declare PCS Pre result in one and a half month, result may be released at the end of Jan

UPPSC : पीसीएस प्री का परिणाम डेढ़ माह में देने की तैयारी, जनवरी के अंत में जारी हो सकता है रिजल्ट

Fri, 13 Dec 2024 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 06:04 PM IST
सार

कई बार स्थगित हो चुकी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम वर्ष 2024 में ही जारी करने की तैयारी थी। लेकिन, विभिन्न कारणों से यह परीक्षा टलती रही और अभ्यर्थी सालभर प्रारंभिक परीक्षा का इंतजार ही करते रह गए।

विज्ञापन
UPPSC: Preparation to declare PCS Pre result in one and a half month, result may be released at the end of Jan
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 के आयोजन की तिथि से डेढ़ माह के भीतर परिणाम देने की तैयारी में है। ऐसे में आयोग अगले साल जनवरी के अंतिम सप्ताह या इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन

कई बार स्थगित हो चुकी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम वर्ष 2024 में ही जारी करने की तैयारी थी। लेकिन, विभिन्न कारणों से यह परीक्षा टलती रही और अभ्यर्थी सालभर प्रारंभिक परीक्षा का इंतजार ही करते रह गए। अब 22 दिसंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1331 केंद्र में यह परीक्षा होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए 576154 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन

इससे पूर्व आयोग ने पीसीएस परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम आठ माह नौ दिन में जारी किया था। वहीं, प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 44 दिनों में जारी किया था। प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित की गई थी। 26 जून 2023 को परिणाम घोषित कर दिया था। इस बार भी आयोग ने डेढ़ माह के भीतर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आयोग पीसीएस-2023 की तरह पीसीएस-2024 का भी चयन परिणाम आठ से नौ माह के भीतर जारी देता है तो पीसीएस-2024 की चयन प्रक्रिया अगले साल अगस्त या सितंबर में पूरी हो जाएगी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि इस बार पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी किए जाने की तैयारी है, ताकि यह भर्ती समय से पूरी कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed