फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC postponed the third phase exam of APS, the second phase exam was held

UPPSC : यूपीपीएससी ने स्थगित की एपीएस के तीसरे चरण की परीक्षा, साल भर पहले हुई थी दूसरे चरण की परीक्षा

Thu, 10 Jul 2025 05:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 05:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 13 जुलाई को प्रस्तावित अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती-2023 के तृतीय चरण की परीक्षा स्थगित कर दी है। द्वितीय चरण की परीक्षा से संबंधित कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के कारण तृतीय चरण की परीक्षा स्थगित की गई है।

विज्ञापन
UPPSC postponed the third phase exam of APS, the second phase exam was held
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 13 जुलाई को प्रस्तावित अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती-2023 के तृतीय चरण की परीक्षा स्थगित कर दी है। द्वितीय चरण की परीक्षा से संबंधित कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के कारण तृतीय चरण की परीक्षा स्थगित की गई है। आयोग के अनुसचिव शैलेंद्र सिंह के अनुसार तृतीय चरण की परीक्षा तिथि आगामी कैलेंडर में समायोजित कर शीघ्र घोषित की जाएगी। आयोग ने एपीएस के पदों पर भर्ती के लिए 19 नवंबर 2023 को विज्ञापन जारी किया था। तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से एपीएस के 331 पदों पर भर्ती होनी है। पहले चरण की लिखित परीक्षा सात जनवरी 2024 को प्रयागराज समेत प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

आयोग ने चार मार्च 2024 को पहले चरण की परीक्षा का परिणाम जारी किया था जिसमें 5889 अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। दूसरे चरण में शॉटहैंड व कंप्यूटर पर टाइप टेस्ट की परीक्षा होनी थी जो आठ जून से 18 जुलाई 2024 तक लखनऊ नगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का परिणाम अब तक घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन

दूसरे चरण की परीक्षा के आयोजन को जब एक साल पूरे होने जा रहे हैं तब आयोग ने परीक्षा से संबंधित कार्यवाही प्रक्रियाधीन होने के कारण इसे स्थगित कर दिया है। इसके लिए कोई नई तिथि भी घोषित नहीं की है। तीसरे चरण में 50 अंकों का कंप्यूटर प्रैक्टिकल होना है। तीनों चरणों की परीक्षा के अंकों को जोड़कर श्रेष्ठता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed