फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC- pcs exams

कतार में तीन पीसीएस परीक्षाएं, घटेंगे मौके

Wed, 21 Aug 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
UPPSC- pcs exams
UPPSC- pcs exams
प्रयागराज। तीन पीसीएस परीक्षाएं कतार में हैं और इन परीक्षाओं का अंतिम परिणाम कब आएंगे, इसे लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में स्पर्धा बढ़ने जा रही है और बरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर भी घटेंगे। हालांकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने वर्ष 2019 और 2020 का परीक्षा कैलेंडर एक साथ जारी करते हुए सुधार की दिशा में एक कदम बढ़ाया है लेकिन अभी इस पर अमल शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पीसीएस-2017 की मुख्य परीक्षा का परिणाम लंबित है। मुख्य परीक्षा पिछले साल जून-जुलाई में आयोजित की गई थी। एक साल से अधिक समय बीत चुका है और आयोग में कॉपियां जांचे जाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं, आयोग के कैंलेंडर में इस साल 18 अक्तूबर से पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है जबकि पीसीएस-2019 की प्रारंभिक परीक्षा कैलेंडर में 15 दिसंबर को प्रस्तावित है। कतार में तीन पीसीएस परीक्षाएं हैं जबकि इसके विपरीत संघ लोक सेवा आयोग एक सिविल सेवा परीक्षा पूरी कराने के बाद दूसरी परीक्षा शुरू कराता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों का अच्छे पदों पर चयन हो जाता है, वे अमूमन अगली परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं।
विज्ञापन

अगर पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के आयोजन से पहले पीसीएस 2017 की चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो ऐसे अभ्यर्थियों को पीसीएस-2018 में नुकसान उठाना पड़ सकता है जो बहुत कम अंकों के अंतर से छंट जाते हैं। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय का कहना है कि आयोग को लंबित परीक्षाओं में पीसीएस को प्राथमिकता देनी चाहिए। अवनीश ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि परीक्षा का आयोजन समय से पूरा कराया जाए और इसके बाद अगली परीक्षा कराई जाए ताकि अधिक से अधिक प्रतियोगी छात्रों को मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed