फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: PCS and ACF/RFO preliminary exam on May 14, commission released annual calendar

UPPSC :  पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को, आयोग ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर

Mon, 02 Jan 2023 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 08:45 PM IST
सार

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) एवं सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 इस वर्ष 14 मई को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया, जिसमें छह भर्तियों की आठ परीक्षाओं को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
UPPSC: PCS and ACF/RFO preliminary exam on May 14, commission released annual calendar
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) एवं सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 इस वर्ष 14 मई को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया, जिसमें छह भर्तियों की आठ परीक्षाओं को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव आलोक कुमार की ओर जारी वर्ष 2023 के कैलेंडर के अनुसार आठ जनवरी को चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2022, नौ एवं 10 जनवरी को सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा-2022, 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 और 19 मार्च को खान निरीक्षक (मुख्य) परीक्षा-2022 का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

14 मई को पीसीएस एवं एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 और 23, 24 एवं 25 मई को  उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2023 आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 23 सितंबर से पीसीएस मुख्य परीक्षा-2023 और नौ अक्तूबर से एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा।

छह माह कोई परीक्षा नहीं
आयोग के कैलेंडर में अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्त, नवंबर और दिसंबर माह में कोई परीक्षा प्रस्तावित नहीं की गई है। कैलेंडर में पूरे साल कुल 25 दिन आरक्षित किए गए हैं। इस दौरान अगर कोई नई भर्ती आती है तो आरक्षित दिनों में संबंधित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed