फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC PCS 2020 Admit Card: PCS-2020 Pre Exam Admit Card released,

UPPSC PCS 2020 Admit Card: पीसीएस-2020 प्री परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 11 अक्तूबर को होगा एग्जाम

Tue, 29 Sep 2020 11:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Sep 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
UPPSC PCS 2020 Admit Card: PCS-2020 Pre Exam Admit Card released,
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को पीसीएस-2020 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2020 की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र  जारी कर दिए। 
विज्ञापन


परीक्षा 11 अक्तूबर को प्रदेश के 19 जिलों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के तहत पीसीएस के तकरीबन 200 पदों पर भर्ती होनी है। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रयागराज समेत आगरा, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी एवं मथुरा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों सुबह 9.30 से 11.30 और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र और अनुदेशक आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छाया प्रति लेकर उपस्थित होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed