फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Paper Leak Case: Rajeev Nayan said - not him, Subhash of Bihar is the mastermind

UPPSC Paper Leak: राजीव नयन बोला- वह नहीं, बिहार का सुभाष है मास्टरमाइंड, एक दिन पहले उपलब्ध कराया था पर्चा

Mon, 17 Jun 2024 10:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 10:57 AM IST
सार

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ पेपर लीक प्रकरण में अब तक मास्टरमाइंड माने जा रहे राजीव नयन मिश्र ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। मेरठ जेल में बंद राजीव नयन ने अधिकारियों को पूछताछ में बताया कि बिहार के सुभाष ने उसे परीक्षा से एक दिन पहले पेपर उपलब्ध कराया था। पेपर लीक का मास्टरमाइंडर सुभाष ही है। 

विज्ञापन
UPPSC Paper Leak Case: Rajeev Nayan said - not him, Subhash of Bihar is the mastermind
राजीव नयन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक मुख्य आरोपी माने जा रहे मेजा निवासी राजीव नयन मिश्रा ने रविवार को नया खुलासा किया। कहा कि सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर उसने ही लीक कराया लेकिन आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक का मास्टरमाइंड सुभाष प्रकाश है। उसने ही परीक्षा के एक दिन पहले यानी 10 फरवरी को उसे पेपर भेजा था। यह खुलासा उसने एसटीएफ टीम के सामने किया, जो मेरठ जेल में उसका बयान दर्ज करने पहुंची थी।

विज्ञापन

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, मेरठ जेल में उससे करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उसने बताया कि बिहार के मधुबनी का रहने वाला सुभाष उसका दोस्त है। वह भोपाल में उसके साथ ही रहा करता था। पहली बार भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उससे मुलाकात हुई थी। सुभाष भी वहीं रहकर पढ़ाई करता है।

विज्ञापन


10 फरवरी को सुभाष ने शाम को ही उसे पेपर उपलब्ध करा दिया था। फिलहाल उसने इस बात की जानकारी से इंकार किया कि सुभाष को पेपर कहां से मिला। दो घंटे तक चली पूछताछ में उसका बयान दर्ज करने के बाद एसटीएफ वापस चली आई। एसटीएफ की टीम अब सुभाष की तलाश में जुटी है। माना जा रहा है कि सुभाष के पकड़े जाने के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि पेपर पहली बार कहां से लीक कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिशप जॉनसन गर्ल्स से पेपर लीक होने के बाद हुई थी पुष्टिएसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, राजीव नयन ने यह भी बताया कि सुभाष से उसे पेपर भले ही मिल गया था लेकिन वह इसे लेकर शंका में था। इसीलिए उसने अपने करीबी डॉ. शरद को भी पेपर भेजा था। उधर परीक्षा वाले दिन कटरा स्थित बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल से पेपर लीक होने के बाद डॉ. शरद ने उसे बताया था कि यह वही पेपर है जो परीक्षा से एक दिन पहले लीक हुआ। राजीव नयन ने पूछताछ में यह भी बताया कि परीक्षा से एक दिन पहले उसे सिर्फ एक ही सिरीज का पेपर मिला था। जबकि चारों सिरीज का प्रश्नपत्र परीक्षा वाले दिन बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज से पेपर लीक होने के बाद प्राप्त हुआ।

दोस्त है पुष्कर, एनएचएम पेपर लीक में गया था जेल
आरओ/एआरओ पेपर लीक में फरार चल रहे सुभाष के अलावा तीन और नाम सामने आए हैं। इनमें झूंसी का कामेश्वर मौर्य, मेजा का पुष्कर पांडेय और लखनऊ का अजय शर्मा शामिल है। एसटीएफ को पूछताछ में राजीव नयन ने बताया कि इनमें से पुष्कर उसका दोस्त है और मेजा में उसके गांव के पास का ही रहने वाला है। मप्र में एनएचएम भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने में पुष्कर भी उसके साथ शामिल था। साथ ही ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। जबकि कामेश्वर उसके साथ जार्जटाउन में कंसल्टेंसी फर्म चलाता था। बता दें कि राजीव नयन ने कंसल्टेंसी फर्म भी खोली थी जहां देश के बड़े और नामी कॉलेजों में मेडिकल, इंजीनियरिंग की सीटों पर प्रवेश दिलाने की गारंटी दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed