फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: OTR record broken, four lakh registrations in 21 days for recruitment

UPPSC : ओटीआर का टूटा रिकॉर्ड, भर्ती के लिए 21 दिन में चार लाख पंजीकरण

Tue, 05 Aug 2025 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Aug 2025 12:41 PM IST
सार

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में आवेदनों की संख्या का रिकाॅर्ड टूटेगा या नहीं, यह आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पता चलेगा, लेकिन आवेदन प्रक्रिया शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) का रिकॉर्ड टूट गया है।

विज्ञापन
UPPSC: OTR record broken, four lakh registrations in 21 days for recruitment
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में आवेदनों की संख्या का रिकाॅर्ड टूटेगा या नहीं, यह आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पता चलेगा, लेकिन आवेदन प्रक्रिया शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले 21 दिनों में चार लाख अभ्यर्थियों ने ओटीआर किया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक के 7,466 पदों पर भर्ती के लिए 14 जुलाई को संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया था और अभ्यर्थियों को सलाह दी थी कि 28 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ओटीआर नंबर प्राप्त कर लें, क्योंकि बिना ओटीआर नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

14 जुलाई तक 21.75 लाख अभ्यर्थी ओटीआर के माध्यम से आयोग से जुड़े थे, इसके बाद ओटीआर करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी।15 जुलाई से सोमवार शाम तक ओटीआर की संख्या बढ़कर 25,80,953 हो चुकी है यानी 21 दिनों में चार लाख से अधिक नए अभ्यर्थियों ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की ली है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का विज्ञापन सात साल बाद आया है। इससे पहले वर्ष 2018 में एलटी ग्रेड शिक्षक के 10,768 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। तब 7,62,317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।

विज्ञापन


इन सात वर्षों के अंतराल में लाखों अभ्यर्थियों ने बीएड की डिग्री हासिल की है और उन्हें इसी भर्ती का इंतजार था। ऐसे में इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है। अब तक सर्वाधिक 10,76,004 आवेदन आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए आए हैं, लेकिन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए जिस गति से ओटीआर की संख्या बढ़ रही है, अफसरों का अनुमान है कि आवेदनों की संख्या के मामले में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त है, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि इस भर्ती के लिए कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा में छूट के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन

प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के एक शिष्टमंडल ने एलटी ग्रेड शिक्षक व प्रवक्ता भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में शीतला प्रसाद ओझा, रणविजय सिंह, आलोक सिंह, भास्कर सिंह, गौरव यादव, अमित राजभर, राजेश पांडे, विवेक चंद्र द्विवेदी आदि शामिल रहे।

ओएमआर आधारित मुख्य परीक्षा की मांग

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती इस बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगी। मुख्य परीक्षा में लघुउत्तरीय व दीर्घउत्तरीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे लेकिन अभ्यर्थी इसका विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि मुख्य परीक्षा भी ओएमआर आधारित की जाए यानी उसमें भी प्रारंभिक परीक्षा की तरह वस्तुनिष्ठ प्रकार के सवाल पूछे जाएं। जीआईसी संघर्ष मोर्चा के सुनील कुमार का कहना है कि यदि शासन स्तर से शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो अभ्यर्थी आंदोलन, ज्ञापन और धरने की ओर मजबूर होंगे। यह विरोध लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed