फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Now the combined state engineering service main exam will be held for two days, the commission has made

UPPSC : अब दो दिन होगी सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा, आयोग ने किया अहम बदलाव

Thu, 21 Aug 2025 08:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 08:08 AM IST
सार

UPPSC News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा-2024 को दो दिन में आयोजित कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
UPPSC: Now the combined state engineering service main exam will be held for two days, the commission has made
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा-2024 को दो दिन में आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता 609 पदों पर भर्ती होनी है। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 इस बार कई बदलावों के लिए चर्चा में है। पहले एक लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन होता था लेकिन आयोग ने पहली बार प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया। 20 अप्रैल 2025 को 173 केंद्रों पर आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 31639 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में महज 40 फीसदी उपस्थिति थी।

विज्ञापन


आयोग ने 26 मई 2025 को प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 7358 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया था। आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 28 सितंबर 2025 को प्रस्तावित थी लेकिन बुधवार को आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी की ओर से इस आशय की विज्ञप्ति जारी कर दी गई कि मुख्य परीक्षा अब 28 व 29 सितंबर को दो सत्रों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 व अपराह्न 2:30 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

 

700 अंकों की मुख्य परीक्षा व 100 अंकों का होगा इंटरव्यू

मुख्य परीक्षा 750 अंकों की होगी। इसमें 375-375 अंकों के दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए ढाई-ढाई घंटे का वक्त मिलेगा। मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 125 सवाल होंगे। प्रथम प्रश्नपत्र में सामान्य हिंदी के 25 प्रश्न होंगे व प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन अंक यानी कुल 75 अंक और मुख्य विषय (सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, विद्युत व कृषि इंजीनियरिंग) से 100 प्रश्न होंगे व प्रत्येक प्रश्न के लिए तीन अंक यानी कुल 300 अंक निर्धारित होंगे। इसी प्रकार द्वितीय प्रश्नपत्र में तीन-तीन अंक के सामान्य अध्ययन के 25 प्रश्न व तीन-तीन अंक के मुख्य विषय के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे जो 100 अंकों का होगा। मुख्य परीक्षा व इंटरव्यू के कुल 850 अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

मुख्य परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम


28 सितंबर 2025 को सिविल शाखा की परीक्षा होगी। सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे के पहले सत्र में सामान्य हिंदी व मुख्य विषय सिविल इंजीनियरिंग-1 और अपराह्न 2:30 से 5:00 के दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन व सिविल इंजीनियरिंग-2 की परीक्षा होगी।


29 सितंबर 2025 को अन्य शाखा की परीक्षा होगी। सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे के पहले सत्र में सामान्य अध्ययन व मुख्य विषय मैकेनिकल इंजीनियरिंग-1, विद्युत इंजीनियरिंग-1, कृषि इंजीनियरिंग-1 की परीक्षा और अपराह्न 2:30 से 5:00 के दूसरे सत्र में सामान्य अध्ययन व मुख्य विषय मेकैनिकल इंजीनियरिंग-2, विद्युत इंजीनियरिंग-2, कृषि इंजीनियरिंग-2 की परीक्षा होगी।
 

28 सितंबर को राजस्थान में भी अभियंत्रण सेवा परीक्षा


28 सितंबर को राजस्थान में भी सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए अभियंत्रण सेवा की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश की अभियंत्रण सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे कई अभ्यर्थियों ने राजस्थान की परीक्षा के लिए भी आवेदन किए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। अभ्यर्थी चाहते हैं कि मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed