फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Now applications for RO-ARO recruitment till 24th November, Commission extended the date

UPPSC : आरओ-एआरओ भर्ती के लिए अब 24 नवंबर तक आवेदन, आयोग ने बढ़ाई तिथि

Fri, 10 Nov 2023 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 12:30 PM IST
सार

अभ्यर्थियों के आवेदन तभी स्वीकृत होंगे, जब उन्हें ओटीआर नंबर मिल जाएगा। बृहस्पतिवार शाम तक 13 लाख 65 हजार 315 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 13 लाख 58 हजार 848 अभ्यर्थियाें को ओटीआर नंबर भी मिल गए हैं।

विज्ञापन
UPPSC: Now applications for RO-ARO recruitment till 24th November, Commission extended the date
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। इससे उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है, जो अब तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों के आवेदन तभी स्वीकृत होंगे, जब उन्हें ओटीआर नंबर मिल जाएगा। बृहस्पतिवार शाम तक 13 लाख 65 हजार 315 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और इनमें से 13 लाख 58 हजार 848 अभ्यर्थियाें को ओटीआर नंबर भी मिल गए हैं। आयोग ने अपनी सभी परीक्षाओं में आवेदन के लिए ओटीआर को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में ओटीआर होने के कारण आयोग के सर्वर पर दबाव काफी बढ़ गया है और इसी वजह से ओटीआर की प्रक्रिया पूरी होने में वक्त लग रहा है। ओटीआर में आ रही बाधाओं के कारण ही आयोग को इससे पूर्व अपर निजी सचिव, स्टाफ नर्स भर्ती सहित कई परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथियां बढ़ानी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि और ऑनलाइन आवेदन के सापेक्ष बैंक में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि नौ नवंबर निर्धारित की गई थी।

आरओ/एआरओ के जिन 411 पदों पर भर्ती होनी है, उनमें उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के सर्वाधिक 322 पद एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के 40 पद, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में समीक्षा अधिकारी के नौ पद, सहायक समीक्षा अधिकारी के 13 पद एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) का एक पद, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में समीक्षा अधिकारी के तीन पद एवं सहायक समीक्षा अधिकारी के 23 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed