फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC NEWS: Main examinations of PCS, ACF / RFO 2019 postponed

UPPSC NEWS: पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ 2019 की मुख्य परीक्षाएं स्थगित

Fri, 31 Jul 2020 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
UPPSC NEWS: Main examinations of PCS, ACF / RFO 2019 postponed
uppsc - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2019 और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2019 की मुख्य परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। पीसीएस मेंस अब 22 सितंबर और एसीएफ/आरएफओ की मुख्य परीक्षा 15 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 25 अगस्त से प्रस्तावित पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा और 19 सितंबर से प्रस्तावित एसीएफ/आरएफओ की मुख्य परीक्षा कोविड-19 महामारी एवं संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी आदेशों के क्रम में सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन होने के कारण स्थगित की गई है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब 22 सितंबर से और एसीएफआर/आरएफओ की मुख्य परीक्षा 15 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


आयोग ने पीसीएस-2019 और एसीएफ/आरएफओ-2019 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम इस साल 17 फरवरी को जारी किया था, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 6320 अयर्थियों को सफल घोषित किया गया था। पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ के 529 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें पीसीएस के 474, एसीएफ के दो और आरएफओ के 53 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने कोविड-19 के मद्देनजर पहली बार पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए गाजियाबाद में भी परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इससे पहले मुख्य परीक्षा केवल प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार गाजियाबाद में भी होगी।

परीक्षाओं से अभ्यर्थन वापस लेने के लिए मांगे आवेदन

अभी तक परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवेदन किए जाते थे, लेकिन अब आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों से कहा जा रहा है कि अगर वे कोविड-19 या अन्य कारणों से परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं तो आवेदन करें। 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि पीसीएस-2020, एसीएफ/आरएफओ-2020 और आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों ने कोविड-19 या अन्य कारणों से अभ्यर्थन वापस लेने का अनुरोध किया है, वे आयोग की वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर और पीसीएस-2020 एवं एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को प्रस्तावित है।

आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि कई अभ्यर्थियों ने अपना अभ्यर्थन वापस लेने के लिए अनुरोध किया था। अभ्यर्थन वापस लेने के लिए आवेदन इसलिए मांग गए हैं, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या का पतला लाया जा सके और इसी के हिसाब से परीक्षा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए।

बीईओ परीक्षा पर आयोग का पत्र वायरल, अभ्यर्थी परेशान

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि सभी सभी समन्वयी पर्यवेक्षक अपने जिले के संबंधित नोडल अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक समन्वय/सहयोग स्थापित कर लें, जिससे 16 अगस्त को प्रस्तावित बीईओ की प्रारंभिक परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा सके।

हालांकि 16 अगस्त को रविवार है और प्रदेश सरकार ने हर शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन घोषित कर रखा है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि परीक्षा निर्धारित समय पर कराए जाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


उधर, अभ्यर्थियों का कहना कि लॉकडाउन के कारण 25 अगस्त को प्रस्तावित पीसीएस मेंस-2019 और 19 सितंबर को प्रस्तावित एसीएफ/आरएफओ मेंस-2019 को आयोग ने स्थगित कर दिया है,ख्जबकि इन अलग-अलग परीक्षाओं में कुल मिलाकर मात्र 6320 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। 25 अगस्त को शनिवार या रविवार भी नहीं है। उस दिन मंगलवार है, फिर भी पीसीएस की मुख्य परीक्षा स्थगित की गई। जबकि 16 अगस्त को रविवार है और बीईओ की प्रारंभिक परीक्षा में साढ़े पांच लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल पत्र समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed