फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppsc news : Competitors circle commission for scaling in PCS

uppsc news : पीसीएस में स्केलिंग के लिए प्रतियोगियों ने घेरा आयोग

Fri, 24 Jun 2022 08:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 08:13 PM IST
सार

आयोग ने पीसीएस 2018 से अभ्यर्थियों की मार्कशीट में स्केल्ड और नॉन स्केल्ड अंकों की जानकारी देनी बंद कर दी है। इसी के बाद विवाद शुरू हो गया। अभ्यर्थियों का दावा था कि आयोग ने पीसीएस में स्केलिंग की व्यवस्था समाप्त कर दी है और इसी वजह से स्केल्ड एवं नॉन स्केल्ड अंकों की जानकारी नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
uppsc news : Competitors circle commission for scaling in PCS
Prayagraj News : लोकसेवा आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन करते प्रतियोगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही पीसीएस-2021 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है, लेकिन रिजल्ट घोषित होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया। प्रतियोगी छात्रों का दावा है कि आयोग ने पीसीएस परीक्षा में स्केलिंग बंद कर दी है और इसी वजह से मानविकी विषय एवं हिंदी माध्यम के छात्र बड़ी संख्या में छंटकर बाहर हो जा रहे हैं। इस मसले पर प्रतियोगियों ने बृहस्पतिवार को आयोग कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन दिया।

विज्ञापन



आयोग ने पीसीएस 2018 से अभ्यर्थियों की मार्कशीट में स्केल्ड और नॉन स्केल्ड अंकों की जानकारी देनी बंद कर दी है। इसी के बाद विवाद शुरू हो गया। अभ्यर्थियों का दावा था कि आयोग ने पीसीएस में स्केलिंग की व्यवस्था समाप्त कर दी है और इसी वजह से स्केल्ड एवं नॉन स्केल्ड अंकों की जानकारी नहीं दी जा रही है। अभ्यर्थी लगातार मांग करते रहे कि आयोग इस बारे में अपरा रुख स्पष्ट करे। शुक्रवार को छात्रों ने इस मसले पर आयोग में प्रदर्शन किया। छात्र आयोग के अध्यक्ष से मिलना चाहते थे, लेकिन उनके प्रतिनिधि के रूप में मीडिया प्रभारी पुष्कर श्रीवास्तव ने बात की।

विज्ञापन

छात्रों ने उनसे पूछा कि यह स्पष्ट रूप से बताएं कि पीसीएस-2021 में स्केलिंग होगी या नहीं। पुष्कर श्रीवास्तव ने संजय सिंह केस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में स्केलिंग की जाती है।


हालांकि छात्र उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। छात्र चाहते हैं कि आयोग वह फार्मूला सार्वजनिक करे, जिसके तहत स्केलिंग की जा रही है। छात्र अब इस मसले पर अपनी बात रखने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलन का समय मांगेंगे। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन एवं घेराव में उत्कर्ष द्विवेदी, राणा सिंह, अवनीश राय, सतीश सिंह, विवेक कुमार, उत्तम कुमार पांडेय, सुशील कुमार आदि शामिल रहे। 


‘स्केलिंग को लेकर छात्रों में भ्रम की स्थिति है। संजय सिंह केस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में हर परीक्षा में एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्केलिंग एवं मॉडरेशन कराया जा रहा है।’ जगदीश, सचिव, यूपीपीएससी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed