फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Kabir and Premchand dominate the Hindi paper; linguistics poses a challenge.

UPPSC : हिंदी में कबीर और प्रेमचंद छाए, भाषा विज्ञान ने बढ़ाई चुनौती

Sun, 12 Jul 2026 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jul 2026 03:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा हिंदी विषय में प्रश्नपत्र गहन समझ पर आधारित रहा।

विज्ञापन
UPPSC Kabir and Premchand dominate the Hindi paper; linguistics poses a challenge.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा हिंदी विषय में प्रश्नपत्र गहन समझ पर आधारित रहा। हिंदी साहित्य के इतिहास से लेकर भाषा विज्ञान, व्याकरण, आलोचना और काव्यशास्त्र से पूछे गए प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की विषयगत पकड़ की परीक्षा ली। केवल तथ्य याद होना पर्याप्त नहीं था बल्कि साहित्यिक अवधारणाओं और रचनाकारों की व्याख्यात्मक समझ भी जरूरी रही।

विज्ञापन


प्रश्नपत्र में भक्ति काल और आधुनिक हिंदी साहित्य को विशेष महत्व मिला। कबीर, तुलसीदास, सूरदास, भारतेंदु हरिश्चंद्र, महावीर प्रसाद द्विवेदी, आचार्य रामचंद्र शुक्ल और प्रेमचंद से जुड़े प्रश्नों के साथ उनकी साहित्यिक विशेषताओं और योगदान पर आधारित सवाल पूछे गए। हिंदी भाषा के विकास, भाषा विज्ञान, व्याकरण और काव्यशास्त्र से जुड़े प्रश्नों ने परीक्षा को संतुलित और चुनौतीपूर्ण बनाया।

विज्ञापन

परीक्षा में सामाजिक विज्ञान में सबसे अधिक 92 प्रतिशत उपस्थिति

मुख्य परीक्षा में शनिवार को चार विषयों की परीक्षाएं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गईं। लखनऊ के विभिन्न केंद्रों पर शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। इसमें 3724 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें लगभग 85 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। हिंदी की परीक्षा में 7821 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और लगभग 91 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

वहीं, प्रयागराज के विभिन्न केंद्रों पर सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। इसमें 9003 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें लगभग 92 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो चारों विषयों में सबसे अधिक रही।

प्रयागराज में ही संगीत विषय की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक हुई। इसमें 373 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और लगभग 86 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। आयोग के अनुसार, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed