फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Discrepancy in five subjects of lecturer recruitment, preparation to issue advertisement for 15

UPPSC : प्रवक्ता भर्ती के पांच विषयों में विसंगति, 15 का विज्ञापन जारी करने की तैयारी

Fri, 01 Aug 2025 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 05:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। आयोग को 20 विषयों में भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन मिला है, लेकिन पांच विषयों में विसंगति के कारण इन्हें हटाकर 15 विषयों में भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
UPPSC: Discrepancy in five subjects of lecturer recruitment, preparation to issue advertisement for 15
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। आयोग को 20 विषयों में भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन मिला है, लेकिन पांच विषयों में विसंगति के कारण इन्हें हटाकर 15 विषयों में भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आयोग को 20 विषयों में प्रवक्ता के 1,584 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा था। आयोग के सूत्रों का कहना है कि दो विषयों के अधियाचन में पहले से विसंगति थी। जांच के दौरान तीन अन्य विषयों के अधियाचन में भी विसंगति मिली।

विज्ञापन


आयोग ने निदेशालय से विसंगति वाले पांचों विषयों का संशोधित अधियाचन मांगा है, हालांकि निदेशालय ने अभी संशोधित अधियाचन उपलब्ध नहीं कराया है। पांच विषयों के अधियाचन में नई नियमावली के कारण कुछ तकनीकी अड़चन आ रही है, जिसे ठीक किया जा रहा है। इसमें कुछ वक्त भी लग सकता है। सूत्रों का कहना है कि आयोग 10 अगस्त या इससे पहले प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी करना चाहता है, क्योंकि भर्ती में पहले से ही काफी विलंब हो चुका है।
विज्ञापन


अगर निदेशालय संशोधित अधियाचन उपलब्ध नहीं कराता है तो आयोग 15 विषयों में भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा, लेकिन इससे पदों की संख्या कम हो जाएगी। सूत्रों का कहना है कि विज्ञापन दो चरणों में भी जारी किया जा सकता है। पहले चरण में 15 विषयों और दूसरे चरण में पांच विषयों का विज्ञापन जारी कर अलग-अलग आवेदन लिए जा सकते हैं और बाद में दोनों विज्ञापनाें की भर्ती परीक्षा एक साथ कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी कहना है कि पांच नहीं बल्कि तीन विषयों के अधियाचन में मामूली विसंगति है। आयोग की ओर से बताया गया है कि प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी किया जाना है। ऐसे में प्रयास यही है कि जल्द से जल्द आयोग को तीनों विषयों का संशोधित अधियाचन भेज दिया जाए।


बीएड डिग्री वाले ही कर सकेंगे आवेदन

प्रवक्ता भर्ती के लिए भी शासन ने पिछले दिनों नई नियमावली जारी की थी। इसके तहत अब केवल बीएड डिग्री वाले अभ्यर्थी ही प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, इस नियमावली से उन लाखों अभ्यर्थियों को झटका लगा है जिनके पास केवल परास्नातक की डिग्री है। इससे पूर्व वर्ष 2020 के विज्ञापन में भर्ती की अनिवार्य शैक्षिक अर्हता परास्नातक की डिग्री थी, लेकिन अब अनिवार्य शैक्षिक अर्हता बीएड की डिग्री होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी यह भर्ती दो चरणों में प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed