फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Direct recruitment interview on various posts on 17th and 18th January

यूपीपीएससी : विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के इंटरव्यू 17 एवं 18 जनवरी को

Mon, 10 Jan 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jan 2022 10:02 PM IST
सार

आयुष (यूनानी) विभाग में रीडर जराहत के एक का साक्षात्कार 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगा। संस्कृति विभाग में संग्रहालयाध्यक्ष के एक पद और संस्कृति निदेशालय में सहायक निदेशक के दो पदों का साक्षात्कार 17 जनवरी को होगा।

विज्ञापन
UPPSC: Direct recruitment interview on various posts on 17th and 18th January
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभन्न विभागों में अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। इंटरव्यू 17 एवं 18 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विशिष्टताओं के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर कम्यूनिटी मेडिसिन का इंटरव्यू 17 जनवरी को होगा। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में कीट विज्ञानी के दो अनारक्षित पदों का इंटरव्यू 18 जनवरी और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत चिकित्साधिकारी एलोपैथ (सामान्य चयन) के पुर्नविज्ञापित तीन पदों का साक्षात्कार 17 जनवरी को अपराह्न दो बजे से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


आयुष (यूनानी) विभाग में रीडर जराहत के एक का साक्षात्कार 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगा। संस्कृति विभाग में संग्रहालयाध्यक्ष के एक पद और संस्कृति निदेशालय में सहायक निदेशक के दो पदों का साक्षात्कार 17 जनवरी को होगा। उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार साक्षात्कार के संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed