{"_id":"579bb4d04f1c1bae4521e0ea","slug":"uppsc-demand-for-pcs-j-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी ने पीसीएस-जे के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी ने पीसीएस-जे के लिए मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (पीसीएस-जे) 2016 के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। कुल 218 पदों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। हालांकि, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 26 अगस्त है।
आयोग को इन पदों के लिए अधियाचन काफी पहले मिल चुका था, लेकिन आरक्षण के क्रम में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध बन गया था। ऐसे में आवेदन में देरी हुई। हालांकि, अब गतिरोध दूर हो गया है। कुल 218 में 111 पद सामान्य वर्ग के हैं। ओबीसी के 58, एससी के 45 और एसटी के चार पद हैं। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्तूबर को प्रस्तावित है। मुख्य परीक्षा 18 को शुरू होगी।
अब आरओ-एआरओ भर्ती की तैयारी
आयोग की ओर से जल्द ही समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कैलेंडर के अनुसार पीसीएस-जे के बाद 27 नवंबर को आरओ-एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है।