फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Demand for CBI investigation into RO-ARO paper leak, tweeted to CM

UPPSC : आरओ-एआरओ पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग, सीएम को किया ट्वीट

Thu, 22 Feb 2024 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 04:03 PM IST
सार

युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने सीएम के एक्स हैंडल पर पत्र प्रेषित कर आरओ/एआरओ पेपर लीक व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष व सचिव की संपत्ति की सीबीआई से जांच की मांग की है।

विज्ञापन
UPPSC: Demand for CBI investigation into RO-ARO paper leak, tweeted to CM
पत्थर गिरजाघर पर धरने पर बैठे युवा मंच के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर पर चल रहा बेरोजगारों का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 73वें दिन भी जारी रहा। बेरोजगारों ने सीएम योगी को ट्वीट कर आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इस संबंध में सीएम योगी को ट्वीट भी किया गया। इसकी मांग को लेकर दुर्गा पूजा पार्क सलोरी में शुक्रवार को सभा करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने सीएम के एक्स हैंडल पर पत्र प्रेषित कर आरओ/एआरओ पेपर लीक व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष व सचिव की संपत्ति की सीबीआई से जांच की मांग की है। प्रेषित पत्र में जिक्र किया गया है कि खुद पुलिस द्वारा धांधली के तमाम मामलों में कार्रवाई भी की गई है और परीक्षा पूर्व पेपर लीक के वायरल होने के स्पष्ट प्रमाण हैं। बावजूद इसके शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से वार्ता  करने से इंकार किया जा रहा है, जो कि लोक सेवा आयोग अध्यक्ष व सचिव की हठधर्मिता व तानाशाही रवैया को दर्शाता है। 
विज्ञापन


उधर, पत्थर गिरजाघर में हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और प्रदेश में छह लाख व देश में एक करोड़ रिक्त पदों को तत्काल भरने, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे सवालों को लेकर युवा मंच के बैनर तले 73 वें धरना जारी रहा। युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने शिक्षा आयोग गठन में हीला-हवाली व लेट लतीफी कर लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मंच का मत है कि न्यायिक प्रक्रिया के पेंच में उलझने से बचने का एक मात्र विकल्प आरओ/एआरओ व पुलिस भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर  तत्काल पुनर्परीक्षा आयोजित कराया जाए। युवा मंच ने कल 23 फरवरी को सायं पांच बजे दुर्गा पूजा पार्क सलोरी में अहम मीटिंग बुलाई है जिसमें छात्रों के भविष्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवालों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर राजेश सचान, अनिल सिंह, तेजेश सिंह, राम अचल राव, राकेश कुमार, अजय, विजय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed