फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC decided to counter checking all work related to examination

UPPSC: परीक्षा से जुड़े सभी कार्यों की होगी काउंटर चेकिंग, मूल्यांकन से लेकर तमाम कार्यों की होगी कड़ी निगरानी

Thu, 04 Jul 2024 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 04 Jul 2024 10:57 PM IST
सार

कॉपियों की कोडिंग, मूल्यांकन से लेकर तमाम कार्यों की कड़ी निगरानी होगी।
कॉपियों की अदला-बदली के बाद यूपीपीएससी ने सुधार की कवायद शुरू की।

विज्ञापन
UPPSC decided to counter checking all work related to examination
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा-2022 में 50 अभ्यर्थियों की कॉपियों की अदला-बदली का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षा संबंधी सभी कार्यों की काउंटर चेकिंग कराने का निर्णय लिया है। आयोग ने यह निर्णय इस उद्देश्य से लिया है कि किसी भी स्तर पर कोई गलती होती है तो उसमें तत्काल सुधार किया जा सके। साथ ही अफसरों की जिम्मेदारी तय की जा सके।

विज्ञापन


परीक्षा में प्रश्न पत्र तैयार किए जाने का मामला हो या कॉपियों की कोडिंग, मूल्यांकन और रोल नंबर अंकित किए जाने की प्रक्रिया हो, इन सभी कार्यों की काउंटर चेकिंग कराई जाएगी। इसके तहत सभी अफसर और कर्मचारी एक-दूसरे के कार्यों की समीक्षा करेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो। अगर बाद में कोई गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित कार्य की काउंटर चेकिंग में शामिल सभी अफसरों और कर्मचारियों की जवाब देही तय होगी।
विज्ञापन


सहायक, समीक्षा अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, पर्यवेक्षणीय अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक तक परीक्षा संबंधी कार्यों की काउंटर चेकिंग में शामिल होंगे। इन सभी की जिम्मेदारी यह देखने की होगी कि कॉपियों के बंडल पर कोडिंग सही हुई है या नहीं, मूल्यांकन के बाद रोल नंबर सही अंकित हुए हैं या नहीं, कॉपियों के बंडल सही बने या नहीं। इसी तरह एक-दूसरे से जुड़े अन्य कार्यों की भी अफसर चेकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉपियां देखने के लिए पहुंचे 37 अभ्यर्थी
पीसीएस जे मुख्य परीक्षा-2022 की कॉपियां देखने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगतार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 37 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में अपनी कॉपियां देखने पहुंचे। इस तरह अब तक पीसीएस जे मुख्य परीक्षा के 329 अभ्यर्थी अपनी कॉपियां देख चुके हैं। यह संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। मुख्य परीक्षा में 50 अभ्यर्थियों की कॉपियों की अदला-बदली का मामला सामने आने के बाद हर अभ्यर्थी आशंकित है कि कहीं उसकी कॉपी तो नहीं बदल गई। ऐसे में अब ज्यादातर अभ्यर्थी अपनी कॉपियां देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed