{"_id":"67e692aff0218cef420c7818","slug":"uppsc-deal-was-made-for-four-lakhs-to-pass-the-review-officer-exam-two-lakhs-were-given-in-advance-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : समीक्षा अधिकारी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए चार लाख में हुआ था सौदा, दो लाख दिए एडवांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : समीक्षा अधिकारी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए चार लाख में हुआ था सौदा, दो लाख दिए एडवांस
Fri, 28 Mar 2025 05:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 05:44 PM IST
सार
समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक में गिरफ्तार अभ्यर्थी जय सिंह से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। एसटीएफ की पूछताछ में पता चला कि समीक्षा अधिकारी परीक्षा में पास होने के लिए चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक में गिरफ्तार अभ्यर्थी जय सिंह से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। एसटीएफ की पूछताछ में पता चला कि समीक्षा अधिकारी परीक्षा में पास होने के लिए चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके लिए जय ने पेपर पढ़ने के लिए दो लाख रुपये एडवांस दे दिए थे जबकि बाकी के दो लाख रुपये परीक्षा में पास होने के बाद देना था। समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक होने का खुलासा होने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बीते वर्ष विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में सुभाष प्रकाश और विवेक उपाध्याय को साथियों के साथ पिछले वर्ष 23 जून को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
इन आरोपियों से पूछताछ में भोपाल में पेपर पढ़ने वाले अभ्यर्थी जय समेत अन्य का नाम सामने आया। जिसके बाद मंगलवार रात एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में आरोपी जय को रोहनिया के बेटावर बच्छाव से गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ की पूछताछ में कई राज उजागर हुए। पता चला कि उसकी एसटीएफ तलाश कर रही है, उसे इस बारे में पता चल गया था। एसटीएफ से बचने के लिए उसने रिश्तेदारों व दोस्तों के घरों में पनाह ली। इसके अलावा वह प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, समेत अन्य कई शहरों में अपना ठिकाना बनाया।
विज्ञापन
इस बीच वह रोहनिया अपने घर आया तो एसटीएफ की टीम ने उसे दबोच लिया। जय सिंह ने पूछताछ में बताया कि समीक्षा अधिकारी 2023 परीक्षा का फॉर्म भरा था। बहरहाल, आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ की रडार पर पांच और अभ्यर्थी
पूछताछ में जय ने बताया कि चार लाख रुपये में सौदा होने के बाद उसे पिछले साल सात फरवरी को भोपाल के होटल कमल पैलेस आनंद नगर में ठहराया गया। अगले दिन सुभाष और विवेक समेत अन्य लोग पेपर लेकर पहुंचे थे। पता चला कि पेपर उसे ही नहीं, बल्कि अन्य कई अभ्यर्थियों को भी पढ़ाया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कई और नामों का खुलासा किया है। चार से पांच अभ्यर्थी एसटीएफ की रडार पर हैं। एसटीएफ के अफसरों ने बताया कि इन आरोपियों को भी जल्द दबोच लिया जाएगा।