फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC changes exam date due to lockdown

लॉकडाउन के कारण यूपीपीएससी ने परीक्षा तिथि में किया बदलाव 

Mon, 13 Jul 2020 08:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
UPPSC changes exam date due to lockdown
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से हर शनिवार एवं रविवार को लॉक डाउन घोषित किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने 18 एवं 19 जुलाई को प्रस्तावित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2018 की मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। परीक्षा अब 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


लॉक डाउन के कारण एपीओ की मुख्य परीक्षा पहले भी स्थगित की जा चुकी है। इससे पूर्व मुख्य परीक्षा 16 मई को प्रस्तावित थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था। लॉक डाउन के बाद मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 18 एवं 19 जुलाई निर्धारित की गई। प्रदेश में शनिवार एवं रविवर को अब लॉक डाउन रहेगा और संयोग से 18 एवं 19 जुलाई को क्रमश: शनिवार एवं रविवार का ही दिन है।
विज्ञापन


ऐसे में आयोग को एपीओ मुख्य परीक्षा के लिए नई तिथियां निर्धारित करनी पड़ीं। एपीओ के 17 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में 260 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था, जिन्हें अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना है। यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार पूर्व में जारी अभ्यर्थियों का प्रवेशपत्र यथावत रहेगा। इसे पुन: डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। शेष शर्तें पूर्व की भांति लागू रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed