फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates can apply for corrections to their TET certificates; Commission releases link.

यूपीईएसएससी : टीईटी प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन, आयोग ने जारी किया लिंक

Fri, 25 Sep 2026 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Sep 2026 07:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र में संशोधन कराने और नये प्रमाण उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
Candidates can apply for corrections to their TET certificates; Commission releases link.
डॉ. प्रशांत कुमार, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र में संशोधन कराने और नये प्रमाण उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि टीईटी के जारी प्रमाण पत्रों में सुधार कर नवीन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी प्रमाण पत्र में आवश्यक संशोधन के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक ttps://certificates.upessc.org/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए आवेदन सिर्फ निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, प्रत्यावेदन अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रमाण पत्रों में संशोधन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि संशोधित प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के लिए संशोधन शुल्क 200 रुपए निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई है। प्रमाण पत्र में एक बार संशोधन किए जाने के बाद अभ्यर्थी को पुनः किसी अन्य संशोधन का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed