{"_id":"5cf17cf5bdec22072925736b","slug":"uppsc-bawal-12-nominations-200-unidentified-protesters-sued","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी बवालः 12 नामजद, 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी बवालः 12 नामजद, 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा
Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
uppsc
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसेवा आयोग के बाहर शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के मामले में 12 नामजद और 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर मुकदमा लिखा गया है। नामजद आरोपियों में दो महिलाएं भी शािमल हैं। इन पर रास्ता अवरुद्ध करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसआई सालिकराम की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे के करीब सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने लोकसेवा आयोग गेट नंबर दो के सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे वहां आवागमन बाधित हो गया। कुछ ही देर में प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने के साथ ही राहगीरों से अभद्रता की। साथ ही रोकने पर पुलिस से गालीगलौच करते हुए नारेबाजी की गई।
आरोप यह भी है कि दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की जिस पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, यातायात अवरुद्ध करने समेत अन्य आरोपों में 12 नामजद व 200 अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा लिखा गया है। नामजद आरेापियों में कौशल सिंह, विवेकानंद पाठक, अखिलेश गुप्ता, उदय यादव, अजीत यादव उर्फ विधायक, रजनीश उपाध्याय, मुलायम सिंह, अरविंद सरोज, शिवम सिंह, राहुल पटेल के अलावा प्रज्ञा सिंह व प्रीति यादव शामिल हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। अज्ञात आरोपयिों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।