फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Awaiting approval for revised syllabus, recruitment stuck

यूपीपीएससी : संशोधित पाठ्यक्रम को मंजूरी का इंतजार, भर्ती फंसी

Sun, 27 Jun 2021 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 09:59 PM IST
सार

  • एपीएस के ढाई सौ पदों का अधियाचन मिलने के बावजूद जारी नहीं हो सका विज्ञापन
  • शासन स्तर पर पांच माह से प्रस्ताव लंबित, यूपीपीएससी शुरू नहीं कर पा रहा नई भर्ती

विज्ञापन
UPPSC: Awaiting approval for revised syllabus, recruitment stuck
uppsc

विस्तार

अपर निजी सचिव (एपीएस) भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम संशोधन के प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। प्रस्ताव को मंजूरी न मिलने के कारण भर्ती फंसी हुई है। नई भर्ती शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा (यूपीपीएससी) आयोग को कई महीने पहले तकरीबन ढाई सौ पदों का अधियाचन भी मिल चुका है। यह भर्ती परीक्षा भले ही आयोग के वर्ष 2021 के कैलेंडर में शामिल न हो, लेकिन पाठ्यक्रम संशोधन को शासन से मंजूरी मिलती है तो आयोग अलग से विज्ञापन जारी कर नई भर्ती शुरू कर देगा।
विज्ञापन


यूपीपीएससी ने वर्ष 2017 और वर्ष 2018 के कैलेंडर में भी एपीएस भर्ती को शामिल किया था, लेकिन विज्ञापन जारी नहीं किया गया। पिछला विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद आठ साल से एपीएस के पदों पर कोई नई भर्ती नहीं हुई। आयोग ने पांच माह पूर्व एपीएस भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन


इस बीच आयोग को संबंधित विभागों से तकरीबन ढाई सौ पदों का अधियाचन भी मिल चुका है। इस मसले पर अभ्यर्थी कई बार आयोग में ज्ञापन दे चुके हैं। पिछले दिनों अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब पदों का अधियाचन मिल चुका है तो भर्ती क्यों शुरू नहीं हो रही। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अपनी समस्या बताई है। उधर, आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि पाठ्यक्रम संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल पुरानी भर्ती भी अटकी

यूपीपीएससी ने एपीएस भर्ती का पिछला विज्ञापन वर्ष 2013 में जारी किया था, लेकिन यह भर्ती भी विवाद के कारण फंसी हुई है। एपीएस-2013 की भर्ती के तहत कई चरणों की परीक्षा हो चुकी है और उनका परिणाम भी जारी किया जा चुका है, लेकिन कंप्यूटर की परीक्षा अब तक नहीं हुई। अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि आयोग अपने स्तर से विवाद को दूर कर परीक्षा पूरी कराए।

ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर

वर्ष 2013 की भर्ती में शामिल तमाम अभ्यर्थी अब ओवरएज रहे हैं। आयोग ने अगर जल्द ही नई भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया तो कई अभ्यर्थी नई भर्ती से वंचित रह जाएंगे। एपीएस 2013 की भर्ती परीक्षा में शामिल जगदीश गुप्ता, राम विलास समेत कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं, जबकि इसी परीक्षा में शामिल हुए उमेश पांडेय, मनोज पटेल, अरविंद कुमार, आशुतोष पांडेय, अनुज श्रीवास्तव समेत तमाम अभ्यर्थी ओवरएज होने के करीब हैं। अब उनके पास एपीएस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अंतिम अवसर बचा है। नई भर्ती शुरू होने में जितनी देर होगी, उतनी ही अधिक संख्या में अभ्यर्थी ओवरएज होते जाएंगे और उनके लिए चयन के अवसर समाप्त होते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed