{"_id":"619d3dc43119d05a2a3271a0","slug":"uppsc-appointment-of-selected-lecturer-diet-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC: प्रवक्ता डायट के चयनितों की नियुक्ति अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC: प्रवक्ता डायट के चयनितों की नियुक्ति अटकी
Wed, 24 Nov 2021 12:45 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से पीसीएस-2020 के तहत वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को रिजल्ट घोषित होने के आठ माह बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला। चयन के बाद भी लंबे समय तक नियुक्ति न मिलने से अभ्यर्थी हताश और परेशान हैं। चयनितों ने मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने कहा था कि भर्ती परीक्षाओं के विज्ञापन करने से लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया छह माह में पूरी कर ली जाए और अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम आने के आठ माह बाद भी नियुक्ति नहीं मिल रही है। पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर 2020 को आयोजित की गई थी।
वर्ष 2021 में 21 से 25 जनवरी तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। साक्षात्कार एक से आठ अप्रैल तक हुआ था और अंतिम चयन परिणाम 12 अप्रैल 2021 को जारी किया गया था। मेडिकल 27 सितंबर को ही हो चुका है।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि नियुक्त पत्र वितरण कार्यक्रम होना है, जिसमें मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। पीसीएस-2020 के तहत वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के 55 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ था और इन सभी चयनितों की नियुक्ति अब तक अटकी हुई है।
वहीं, महिला बाल विकास, समाज कल्याण अधिकारी, जिला सेवायोजना अधिकारी जैसे अन्य पदों पर चयनितों को नियुक्ति दी जा चुकी है। चयनितों ने मांग की है कि जब सारी प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है तो जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाए।