फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: Appointment of lecturer LT grade selected stuck, school allocation stuck due to non-opening of portal

यूपीपीएससी : प्रवक्ता, एलटी ग्रेड चयनितों की नियुक्ति अटकी, पोर्टल न खुलने से विद्यालय का आवंटन फंसा

Thu, 25 Nov 2021 07:10 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Nov 2021 07:10 PM IST
सार

एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई 2018 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है। 

विज्ञापन
UPPSC: Appointment of lecturer LT grade selected stuck, school allocation stuck due to non-opening of portal
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता और एलटी ग्रेड शिक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति अटकी हुई है। इन सभी अभ्यर्थियों की फाइलें तैयार हो चुकी हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का पोर्टल न खुलने के कारण विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। विद्यालय आवंटन के बाद ही चयनितों को नियुक्ति पत्र मिल सकेंगे।

विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक के 10768 पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई 2018 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है। इनमें से 75 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनकी ओर से जरूरी अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने के कारण उनकी फाइलें लंबे समय तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में ही फंसी रह गईं।
विज्ञापन


बाद में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर आयोग ने दो माह पहले माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को उनकी नियुक्ति की संस्तुति भेजी। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज में सीधी भर्ती के तहत विभिन्न विषयों में प्रवक्ता के पदों पर चयनित 124 अभ्यर्थियों की फाइलें भी आयोग कुछ माह पहले माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेज चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2016-17 में विज्ञापन जारी किया गया था। प्रवक्ता और एलटी ग्रेड के चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय लखनऊ को भेजी जा चुकी हैं। अब निदेशालय के पोर्टल पर कॉलेज आवंटन के लिए ऑलाइन विकल्प भरे जाने हैं और इसके लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल खुलने का इंतजार है।


प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल इस मसले पर वार्ता के लिए शुकवार को लखनऊ जाएगा। निदेशक से मिलकर मांग की जाएगी कि 30 नवंबर तक पोर्टल खोला जाए और विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed