फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC appointed Acting Examination Controller

यूपीपीएससी में कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक नियुक्त

Sun, 09 Jun 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
UPPSC appointed Acting Examination Controller
uppsc
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति होने तक संयुक्त सचिव बृजेंद्र द्विवेदी को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक की मौजूदगी में सोमवार को आयोग की बैठक संभावित है, जिसमें परीक्षाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं। 
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में परीक्षा नियंत्रक रहीं अंजू कटियार की गिरफ्तारी और निलंबन के बाद आयोग में परीक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण कार्य ठप हो गए हैं। परीक्षा नियंत्रक की गैर मौजूदगी के कारण आयोग कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय नहीं ले पा रहा था। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती समेत तमाम पुरानी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी फंस गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में आयोग ने संयुक्त सचिव बृजेंद्र द्विवेदी को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है और उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। शासन स्तर से स्थायी नियुक्ति होने तक वह परीक्षा संबंधी सामान्य कामकाज देखते रहेंगे। हालांकि, शासन स्तर से इसी हफ्ते नए परीक्षा नियंत्रक की नियुक्त की जा सकती है। फिलहाल, कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति के बाद सोमवार को आयोग की बैठक हो सकती है और इसमें कुछ अहम फैसले भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed