फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC Applications started for recruitment to 1253 posts of Assistant Professor

UPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, राजकीय महाविद्यालयों में होगी भर्ती

Thu, 04 Sep 2025 12:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 12:22 PM IST
सार

Assistant Professor Vacancy : राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए यूपीपीएससी ने बृहस्पतिवार को विज्ञापन जारी कर दिया। 1253 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
UPPSC Applications started for recruitment to 1253 posts of Assistant Professor
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1253 पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


भर्ती का विस्तृत विज्ञापन बृहस्पतिवार को आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम, जाति प्रमाण पत्रों का प्रोफार्मा, आरक्षण एवं आयु में छूट के संबंध में निर्धारित महत्वपूर्ण निर्देश आदि के बारे में विस्तार से विवरण दिया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन देखने के बाद अर्ह होने की स्थिति में ही आवेदन करें।

विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य

ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर 2025, ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन में सुधार/संशोधन एवं शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आयोग ने सलाह दी है कि आवेदन से पूर्व वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर प्राप्त करना सुनिश्चित करें क्योंकि बिना ओटीआर के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

चयन के लिए अभ्यर्थियों को एक जुलाई 2025 को 21 वर्ष की आयु अवश्य पूरी करनी चाहिए और उन्हें 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। यानी उनका जन्म दो जुलाई 1985 से पूर्व और एक जुलाई, 2004 के बाद का नहीं होना चाहिए। दिव्यांगजन के लिए अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट अनुमन्य होगी।

इससे पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन केवल इंटरव्यू में मिले प्राप्तांकों के आधार पर होता था जबकि इंटरव्यू से पहले अभ्यर्थियों की छंटनी के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाती थी। आयोग ने परीक्षा में पारदर्शिता के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब लिखित परीक्षा भी होगी और लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed