UPPSC : पशु चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/ विशेष चयन) परीक्षा 2021 सूबे के पांच जिलों प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर तथा बरेली में 29 मई को आयोजित होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बुधवार को पशु चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2022 की उत्तरकुंजी जारी कर दी गई है। 15 मई को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। वस्तुनिष्ठ प्रकारक सामान्य अध्ययन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन विषय की चारों सीरीज की उत्तरकुंजी वेबसाइट-https/uppsc.up.nic.in पर 24 मई तक उपलब्ध रहेगी।
यदि किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वह 25 मई तक अपनी आपत्ति साक्ष्य सहित अपना प्रत्यावेदन दिए प्रारूप पर आयोग को एक बंद लिफाफे में, जो परीक्षा नियंत्रक अतिगोपन-5 अनुभाग उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयेाग को पंजीकृत डाक से भेज दें अथवा आयेाग के काउंटर पर 25 मई सायं पांच बजे तक जमा करा दें। बिना साक्ष्य और अपठनीय आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाले प्रत्यावेदन को आयोग स्वीकार नहीं करेगा।
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/ विशेष चयन) परीक्षा 2021 सूबे के पांच जिलों प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, गोरखपुर तथा बरेली में 29 मई को आयोजित होगी। प्रश्नगत परीक्षा के प्रवेश पत्र एवं परीक्षा कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट - https/uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा से 30 मिनट पहले केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पूर्व प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह 9 से साढ़े 11 बजे के बीच संपन्न होगी। द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 02 से साढ़े 04 बजे के बीच संपन्न होगी।