{"_id":"61e302962e96750ab42e4d8d","slug":"uppsc-answer-key-of-principal-screening-exam-released-exam-was-held-on-january-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी : प्रधानाचार्य स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, नौ जनवरी को हुई थी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी : प्रधानाचार्य स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, नौ जनवरी को हुई थी परीक्षा
Sat, 15 Jan 2022 10:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:51 PM IST
सार
प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा नौ जनवरी को लखनऊ और प्रयागराज के 12 केंद्रों में सुबह एक सत्र सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 271 पदों पर भर्ती के लिए 5846 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन
Answer Key
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2019 की उत्तरकुंजी शनिवार को जारी कर दी। आयोग ने 22 जनवरी तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य श्रेणी-2/उप प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा नौ जनवरी को लखनऊ और प्रयागराज के 12 केंद्रों में सुबह एक सत्र सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक आयोजित की गई थी। 271 पदों पर भर्ती के लिए 5846 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 3184 अभ्यर्थियों (54.46 फीसदी) ने स्क्रीनिंग परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार यांत्रिक अभियांत्रिकी/उत्पादन अभियांत्रिकी/ऑटोमोबाइल अभियांत्रिकी, विद्युत अभियांत्रिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार अभियांत्रिकी विषय (सामान्य अध्ययन सहित) की चारों सिरीज की प्रश्न पुस्तिकाओं की उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर 21 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थी उत्तरकुंजी को देख लें और उन्हें कोई विसंगति प्रतीत होती है तो अपनी आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 22 जनवरी को शाम पांच बजे तक किसी भी कार्य दिवस में डाक के माध्यम से या सीधे आयोग के काउंटर पर उपलब्ध करा दें।