फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC 400 experts will be removed from the UPPSC panel, the commission's decision after questions were raised

UPPSC : यूपीपीएससी के 400 विशेषज्ञ पैनल से होंगे बाहर, प्रश्नों पर सवाल उठने के बाद आयोग का फैसला

Tue, 14 Oct 2025 07:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Oct 2025 07:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के 400 विशेषज्ञ पैनल से बाहर किए जाएंगे। उनकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
UPPSC 400 experts will be removed from the UPPSC panel, the commission's decision after questions were raised
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के 400 विशेषज्ञ पैनल से बाहर किए जाएंगे। उनकी सूची तैयार कर ली गई है। जल्द इस संबंध में आदेश जारी कर दिया जाएगा। प्रश्न पत्र बनाने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, किसी सवाल के जवाब पर विवाद के निस्तारण समेत अन्य कार्यों के लिए आयोग में विशेषज्ञों के अलग-अलग पैनल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
आयोग में पैनल में शामिल होने वाले विशेषज्ञों के चयन की नियमावली तो है ही, प्रश्न पत्र एवं उनके जवाब, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन आदि के लिए भी मानक तय किए गए हैं। इनके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर विशेषज्ञों को आचरण एवं व्यवहार के स्तर पर भी परखा जाता है लेकिन आयोग की विगत भर्ती परीक्षाओं में कई तरह की अनियमितता सामने आई है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की ओर से सबसे अधिक आपत्तियां पेपर में आए प्रश्न व उनके जवाब को लेकर रहीं। इसके अलावा कॉपियों के मूल्यांकन को भी लेकर भी आपत्तियां रहीं। इसकी वजह से न्यायालय में तो प्रकरण गया ही आयोग को कई बार परिणाम भी बदलने पड़े। इससे पैनल में विशेषज्ञों की भूमिका भी सवाल उठने लगे। इसे देखते हुए आयोग की ओर से 400 विशेषज्ञों को पैनल से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर किया पैनल में शामिल होने का जिक्र, अब होंगे बाहर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक शिक्षक आयोग के विशेषज्ञों के पैनल में शामिल हैं। उन्होंने इसका जिक्र एक दुकान पर कुछ लोगों के बीच में कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद आयोग सख्ती की तैयारी में और उनका नाम पैनल से बाहर किए जाने विशेषज्ञों की सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, आयोग की जांच में यह पाया गया कि उन्होंने किसी तरह की गोपनीयता भंग नहीं की है। आयोग के मानक के अनुसार पेपर में ऐसे सवाल नहीं होने चाहिए जिनके जवाब को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हों या फिर एक से अधिक जवाब सही हों। सिलेबस एवं प्रश्नों के स्तर को लेकर भी मानक तय किए गए हैं लेकिन कई विशेषज्ञों ने इनसे बाहर जाकर सवाल पूछे।

यूपीएससी व अन्य राज्य आयोगों को भेजी जाएगी सूची

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पैनल से बाहर किए जाने वाले विशेषज्ञों से भविष्य में अब कोई काम नहीं लेगा। इसकी शुरुआत भी हो गई है। इसके अलावा यह सूची संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एवं अन्य राज्य आयोगों को भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed