फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: 160 new women candidates selected for PCS Mains

यूपीपीएससीः पीसीएस मेंस के लिए 160 नई महिला अभ्यर्थी चयनित

Sat, 05 Oct 2019 10:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
UPPSC: 160 new women candidates selected for PCS Mains
UPPSC: 160 new women candidates selected for PCS Mains
प्रयागराज। महिला आरक्षण के विवाद के मसले पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में शनिवार को पीसीएस-2018 की प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया। संशोधित परिणाम में अन्य राज्यों की 160 नई महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनको 18 अक्तूबर से आयोजित होने जा रही पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली की अभ्यर्थी खुशबू बंसल की याचिका में राज्य सरकार के नौ जनवरी 2017 के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों के लिए क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। इस व्यवस्था के तहत राज्य की महिला अभ्यर्थियों को 20 फीसदी आरक्षण मिलता है, जबकि अन्य राज्यों की महिला अभ्यर्थियों को सामान्य अभ्यर्थी में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से 30 मार्च को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में दूसरे राज्यों की महिला अभ्यर्थियों को क्षैतिज आरक्षण में शामिल नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रदेश की महिलाओं के लिए की गई क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त कर संशोधित परिणाम जारी करने के आदेश दिए। इसी के अनुपालन में आयोग ने शनिवार को प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए अन्य राज्यों की 160 महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। हालांकि मुख्य परीक्षा 18 अक्तूबर से है और दो हफ्ते से कम समय बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी चुनौती नई महिला अभ्यर्थियों से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन लेने की है, जबकि अन्य अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र भी जारी हा चुके हैं। इसके अलावा मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अन्य राज्यों की नई महिला अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए भी बहुत कम वक्त बचा है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि सफल घोषित की गईं सभी 160 महिला अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से मुख्य परीक्षा की सूचना और आवेदन का प्रारूप भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed