फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPCS Exam: Controversy over PCS answer key, objection on many questions

UPPCS Exam : पीसीएस की उत्तरकुंजी पर विवाद, कई सवालों पर आपत्ति, प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पैनल पर उठे सवाल

Wed, 24 May 2023 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 May 2023 01:17 PM IST
सार

आयोग ने 24 मई तक अभ्यर्थियों से साक्ष्य साहित आपत्तियां मांगीं हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि आयोग ने उत्तरकुंजी में गलत विकल्पों को सही मान लिया है। आयोग को अंतिम उत्तरकुंजी में इन्हें संशोधित करना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों का नुकसान न हो।

विज्ञापन
UPPCS Exam: Controversy over PCS answer key, objection on many questions
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी की गई पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी को लेकर विवाद बढ़ गया है। उत्तरकुंजी से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने कई सवालों को गलत ठाहराते हुए साक्ष्य सहित अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं हैं। आयोग की ओर से पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को आयोजित की गई थी और 17 मई को आयोग ने परीक्षा की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी कर दी थी।

विज्ञापन


आयोग ने 24 मई तक अभ्यर्थियों से साक्ष्य साहित आपत्तियां मांगीं हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि आयोग ने उत्तरकुंजी में गलत विकल्पों को सही मान लिया है। आयोग को अंतिम उत्तरकुंजी में इन्हें संशोधित करना चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों का नुकसान न हो। प्रतियोगी छात्र नेता कौशल सिंह का आरोप है कि आयोग ने हड़बड़ी में उत्तरकुंजी जारी कर दी है, जिसकी वजह से इसमें कई गलतियां हैं। वहीं, प्रतियोगी छात्र सतीश नेता सतीश कुमार ने प्रश्न तैयार करने वाले पैनल पर ही सवाल उठाए हैं और आयोग के अध्यक्ष से मांग की है कि पैनल में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की गलतियां न हों।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों की ओर से ‘सी’ सिरीज की उत्तरकुंजी के इन प्रश्नों पर दर्ज कराई गईं आपत्तियां---

प्रश्न संख्या-13

सवाल- उत्तर प्रदेश के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 12.8 फीसदी वन है
2. जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जिलों में कोई वन भूमि नहीं है

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

विकल्प- (ए) न तो 1 न ही 2, (बी) दोनों 1 एवं 2, (सी) केवल 2, (डी) केवल 1
आयोग का उत्तर बी, अभ्यर्थियों को उत्तर ए
अभ्यर्थियों का तर्क- आईएफएसआर-2021 के तहत फॉरेस्ट कवर 6.15 फीसदी है


प्रश्न संख्या-85
सवाल- मानव विकास रिपोर्ट, 2021-22 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है/हैं
1. मानव विकास सूचकांक में भारत की श्रेणी 2020 में 130 से उन्नत होकर 2022 में 132 हो गई है

2. मानव विकास सूचकांक में भारत की श्रेणी 2020 में 130 से 2022 में 132 तक गिर गई है
विकल्प- (ए) केवल 1, (बी) केवल 2, (सी) न तो 1 न ही 2, (डी) दोनों 1 एवं 2
आयोग का उत्तर बी, अभ्यर्थियों का उत्तर सी
अभ्यर्थियों का तर्क- यूएनडीपी- एचडीआई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021-22 में 132वीं रैंक, वर्ष 2020 में 131वीं रैंक

प्रश्न संख्या-108
निम्नलिखित में कौन सा संगठन दिल्ली में वायसराय लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने के लिए उत्तरदायी था?
विकल्प- (ए) अनुशीलन समिति, (बी) अखिल भारतीय मजदूर संघ, (सी) युगांतर, (डी) युनाइटेड पेट्रियॉटिक संघ

आयोग का उत्तर ए, अभ्यर्थियों का उत्तर सी
अभ्यर्थियों का तर्क- बिपिन चंद्र की पुस्तक के पेज नंबर 144 और amritmahotsav.nic.in पर युगांतर संस्था को बम कांड के लिए जिम्मेदार बताया गया है

प्रश्न संख्या-112

खरीतादार कौन था?

विकल्प- (ए) परगना का प्रमुख अफसर, (बी) शीशमहल का प्रधान संरक्षक, (सी) अधिकारी जो हिसाब-किताब में प्रवीण होता था, (डी) फरमानों को भेजने वाला अधिकारी
आयोग का उत्तर डी, अभ्यर्थियों का उत्तर बी

अभ्यर्थियों का तर्क- एसके पांडेय की पुस्तक में खरीतादार को शीशमहल का प्रधान संरक्षक बताया गया है

विज्ञापन

प्रश्न संख्या-116

सवाल- केंद्रीय बजट 2023-24 में कुल परिव्यय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

विकल्प- (ए) ब्याज भुगतान (20 फीसदी), (बी) करों एवं शुल्कों में राज्य की भागीदारी (18 फीसदी), (सी) सब्सिडी (9 फीसदी), (डी) रक्षा व्यय (8 फीसदी)
आयोग का उत्तर सी, अभ्यर्थियों का उत्तर डी

अभ्यर्थियों का तर्क पीआईबी/पीआरएस रिपोर्ट के अनुसार रक्षा व्यय 13 फीसदी

प्रश्न संख्या-150
सवाल- निम्नलिखित में से कौन एक (1857 के विद्रोह का स्थान-विद्रोह का आरंभ) सही सुमेलित नहीं है?
विकल्प- (ए) लखनऊ - चार जून, (बी) झांसी - 11 मई 1857, (सी) मेरठ - 10 मई 1857, (डी) बैरकपुर - 29 मार्च 1857

आयोग का उत्तर बी, अभ्यर्थियों को उत्तर ए
अभ्यर्थियों का तर्क- एनसीईआरटी थीम्स इन इंडियन हिस्ट्री पार्ट-3 के पेज नंबर 184 में लखनऊ में 30 मई को 1857 का विद्रोह आरंभ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed