फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uppcl No electricity, bills are giving a big shock to consumers

UPPCL: बिजली नहीं, बिल दे रहा है उपभोक्ताओं को जोर का झटका, गलत बिलिंग पर नहीं लग रही लगाम

Thu, 18 Apr 2024 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Apr 2024 12:46 PM IST
सार

उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तो उन्हें त्रुटिपूर्ण बिल भेजा गया। अब उसमें सुधार कराने दफ्तर पहुंचने पर अधिकारी और कर्मचारी नए-नए अड़ंगे डाल रहे हैं। यहां-वहां दौड़ा रहे हैं। कार्य में लापरवाही मीटर रीडर ने की और खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
uppcl No electricity, bills are giving a big shock to consumers
बिजली का बिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमाम कोशिशों के बावजूद बिजली विभाग गलत बिलिंग पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग बिल संशोधन के लिए विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि अधिकारी समस्या का समाधान करने की बजाय कनेक्शन काटने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तो उन्हें त्रुटिपूर्ण बिल भेजा गया। अब उसमें सुधार कराने दफ्तर पहुंचने पर अधिकारी और कर्मचारी नए-नए अड़ंगे डाल रहे हैं। यहां-वहां दौड़ा रहे हैं। कार्य में लापरवाही मीटर रीडर ने की और खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


केस एक

तेलियरगंज के रसूलाबाद में रहने वाले शुभम त्रिपाठी का तीन किलोवाट का कनेक्शन है। शुभम का बिल दिसंबर में 3320, जनवरी में 2331 और फरवरी महीने में 2299 रुपये आया। उन्होंने इसका भुगतान किया, जिसकी रसीद भी उनके पास मौजूद है। उन्हें मार्च में विद्युत महकमे की ओर से 23,956 रुपये का बिल थमाया गया। इसकी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। मौजूदा समय में उनका बकाया बिल 44,807 रूपये का दिख रहा है। मीटर रीडर ने बताया कि किसी और का मीटर नंबर बिल पर चढ़ गया है। यह त्रुटि कैसे सही होगी इसके बारे में कोई भी जवाब नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो

होलागढ़ के धनी का पुरा कल्याणपुर उपकेंद्र के उपभोक्ता शीर्षक पांडेय का आरोप है कि उनका एक किलोवाट का बिजली कनेक्शन है। हर महीने का बिजली बिल 200 से 350 रुपये के बीच ही रहता था। लेकिन मार्च में यह बिल 8262 रुपये का आ गया है। इससे पहले नवंबर में भी दस हजार रुपये का बिल भेज दिया गया था। तब दो महीने दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद ही बिल सही हुआ था। इस बार कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जेई एसडीओ के पास भेज रहे हैं और एसडीओ जेई के दफ्तर जाने की बात कह रहे हैं। यह समस्या कैसे सुलझेगी इसकी जानकारी देने को कोई तैयार नहीं है।



मीटर रीडरों को निर्देशित किया गया है कि वह बिना रीडिंग के बिल न बनाएं अन्यथा कार्रवाई होगी। उपभोक्ता उपखंड अधिकारी से बिल सही करा सकते हैं। वहां समाधान नहीं होने पर वह अधिशासी अभियंता या अधीक्षण अभियंता से भी संपर्क कर सकते हैं। - विश्वदीप अंबरदार, मुख्य अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed