फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPMSP: UP Board created history, created a new record by releasing the result in the shortest time in its 101

UPMSP : यूपी बोर्ड ने रचा इतिहास, 101 वर्ष के इतिहास में सबसे कम समय में रिजल्ट जारी कर बनाया नया कीर्तिमान

Sat, 20 Apr 2024 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 55,25,342 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा की शुरुआत 22 फरवरी से हुई थी। इसमें हाईस्कूल 27,49,364 और इंटरमीडिएट के 24,52,830 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी।

विज्ञापन
UPMSP: UP Board created history, created a new record by releasing the result in the shortest time in its 101
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने एक बार फिर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम जारी करने में रिकार्ड बनाया है। 12-12 दिनों में परीक्षा और मूल्यांकन का काम कराया गया। फिर 19 दिन तक लगातार काम करने के बाद शनिवार को शिक्षा निदेशक डाॅ. महेंद्र देव और सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड के सौ वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतने कम समय में परिणाम जारी किया गया है।

विज्ञापन




विज्ञापन


 

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 55,25,342 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा की शुरुआत 22 फरवरी से हुई थी। इसमें हाईस्कूल 27,49,364 और इंटरमीडिएट के 24,52,830 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी। परीक्षाओं के बीच अवकाश कम दिए गए थे। नौ फरवरी तक 12 कार्यदिवस में परीक्षा पूरी करा ली गई। बोर्ड की संख्ती के चलते 3,23,148 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह 52,02,194 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा समापन के बाद मूल्यांकन के लिए 259 केंद्र बनाए गए। मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां पहुंचाई गई और 16 मार्च से इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई। हाईस्कूल की कापियों के मूल्यांकन के लिए 94,802 शिक्षक और इंटरमीडिएट के लिए 52,295 शिक्षकों को लगाया गया।









मूल्यांकन के दौरान एक शिक्षक की हत्या हो गई थी। कई शिक्षक मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे थे। तब बोर्ड के अफसरों ने शिक्षकों से समन्वय बनाते हुए मूल्यांकन का काम जारी रखा और निर्धारित अवधि 30 मार्च तक काम पूरा करवा लिया।

मूल्यांकन होने के बाद परिणाम तैयार करने का काम लगातार चला। बोर्ड के अफसर और कर्मचारी छुट्टी के दिन भी परिणाम तैयार करने में जुटे रहे। बोर्ड सचिव ने पिछले वर्ष से पहले परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा था और उसे पूरा भी किया। सचिव ने बताया कि पिछले वर्ष 25 अप्रैल को परिणाम आया था। इस बार उससे पांच दिन पहले परिणाम जारी कर दिया है। इसमें से हाईस्कूल के 24,62,026 और इंटरमीडिएट के 20,26,067 परीक्षार्थी सफल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed