फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Then the answer key of Assistant Professor recruitment was issued wrong

UPHESC : फिर गलत जारी हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की उत्तरकुंजी

Fri, 17 Dec 2021 08:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 08:02 PM IST
सार

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
UPHESC: Then the answer key of Assistant Professor recruitment was issued wrong
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी तीसरी बार गलत जारी की गई। अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद आयोग ने इस बार दो विषयों की संशोधित अनंतिम उत्तरकुंजी जारी की है। अभ्यर्थियों से 21 दिसंबर तक उत्तरकुंजी पर आपत्तियां आमंत्रित की गईं हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने 10 दिसंबर को सभी 47 विषयों की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 18 दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं।
विज्ञापन


इनमें से पांच विषयों हिंदी, एशियन कल्चर, भू-गर्भ विज्ञान, कीट विज्ञान और अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विषयों की गलत उत्तरकुंजी जारी कर दी गई थी। अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद आयोग ने 14 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी कर इन पांच विषयों की संशोधित अनंतिम उत्तरकुंजी जारी करते हुए 21 दिसंबर तक आपत्तियां मांगीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आयोग ने अभ्यर्थियों की आपत्ति पर दूसरी बार अपनी गलती सुधारते हुए हिंदी, संगीत सितार, भूमि संरक्षण, भूगर्भ विज्ञान, पादप रोग, एशियन कल्चर, अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन और कीट विज्ञान विषयों में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों और भूमि संरक्षण के वैकल्पिक विषय की संशोधित अनंतिम उत्तरकुंजी जारी की और शुक्रवार को आयोग ने तीसरी बार पदप रोग एवं सगीत सितार विषयों के प्रश्नों की संशोधित अनंतिम उत्तरकुंजी जारी की। ऐसे में आयोग तीन बार गलत उत्तरकुंजी जारी कर चुका है और अभ्यर्थियों की आपत्ति के बाद आयोग को तीसरी बार अपनी गलती सुधारनी पड़ी।

दरअसल, आयोग ने विशेषज्ञों से तीन सेट में पेपर तैयार कराए थे और इनमें से एक सेट छपवाया गया था। तीनों सेट की अलग-अलग उत्तरकुंजी तैयार कराई गई थी। प्रक्रिया गोपनीय होने के कारण आयोग के अफसरों को भी नहीं मालूम था कि किस सेट का पेपर छप रहा है और उसकी उत्तरकुंजी कौन सी है। उत्तरकुंजी को एक बंद लिफाफे में रख दिया जाता है।

गलत लिफाफे में उत्तरकुंजी रख दिए जाने के कारण अब यह समस्या सामने आ रही है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी का कहना है कि अभ्यर्थी 21 दिसंबर तक अपनी आपत्तियां आयोग के ई-मेल ‘uphescobjection50@gmail.com’ पर और उसकी हार्ड कॉपी साक्ष्यों सहित पंजीकृत डाक से आयोग में उपलब्ध करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed