फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Uphesc: Selection on 248 posts of Assistant Professor in two subjects

Uphesc : दो विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 248 पदों पर चयन

Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
सार

रसायन विज्ञान में 146 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। इस तरह दो विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 248 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र के 102 पदों में 43 पद अनारिक्षत, सात पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 36 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

विज्ञापन
Uphesc: Selection on 248 posts of Assistant Professor in two subjects
टीचर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने शुक्रवार को विज्ञापन संख्या-50 के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र के 102 पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान के 159 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। हालांकि रसायन विज्ञान विषय के मामले में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है, जिसकी वजह से 13 पदों का रिजल्ट रोक लिया गया है।

विज्ञापन



रसायन विज्ञान में 146 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है। इस तरह दो विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 248 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र के 102 पदों में 43 पद अनारिक्षत, सात पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 36 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 पद अनुसूचित जाति एवं एक पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के 159 पदों में 63 पद अनारक्षित, 14  पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 43 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 38 पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। 
विज्ञापन



इनमें से अनारक्षित वर्ग के सात पदों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दो और अन्य पिछड़ा वर्ग के चार पदों का रिजल्ट रोक लिया गया है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन चयनित अभ्यर्थियों के नाम के सामने औपबंधिक शब्द अंकित है, उन्हें तीन जून तक अपने वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराने हैं। निर्धारित तिथि तक अभिलेख जमा न करने पर चयन स्वत: निरस्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विषयों के परिणाम संशोधित
यूपीएचईएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य एवं प्राणि विज्ञान का अंतिम चयन परिणाम संशोधित कर दिया है। इन विषयों के रिजल्ट क्रमश: पांच, 20 एवं 29 अप्रैल को जारी किए गए थे। तीनों विषयों के संशोधित चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। 


टॉप टेन चयनित

असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र- कुंवर महेंद्र प्रताप सिंह, ओसवाल, राजा बाबू गुप्ता, शशांक शेखर सिंह, रक्षा सिंह, सागर मौर्या, बृजेश सिंह, अजय कुमार वर्मा, हरिओम, मनोज कुमार वर्मा

असिस्टेंट प्रोफेसर रसायन विज्ञान- ह्दयेश कुमार, कृष्णकांत त्रिपाठी, रीना सिंह, सपना तोमर, सौविक गैरानी, चेतन गौतम, पांडेय सिद्धार्थ रामप्रकाश, निशा अग्रवाल, लौकेश कमार शर्मा, सर्वतेज कुमार मौर्य

असिस्टेंट प्रोफेसर एनाटमी के 13 पदों पर चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर एनाटमी के कुल 20 पदों में मेडिकल के 12 और नॉन मेडिकल के आठ पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। मेडिकल श्रेणी में अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण सात पद रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। चयनित अभ्यर्थियों में शिवानी ढीगरा, प्रेम सिंह, सुशोभना, राबर्टन गौतम, प्रतिभा शाक्य, दीपू सिंह कटारिया, अर्जित गंगवार, रघुवीर सिंह मंडलोई, अनुज कुमार, आशीष गुप्ता, संदीप कुमार शर्मा, पूजा गौतम एवं डॉ श्याम विनय शर्मा के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed