फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Selection for 35 posts of Assistant Professor in three subjects

यूपीएचईएससी : तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों पर चयन

Sun, 01 May 2022 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 May 2022 12:51 AM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर सांख्यिकी के 18 पदों में सात पद अनारक्षित, एक पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं पांच पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 29 एवं 30 अप्रैल को हुए साक्षात्कार में 71 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 67 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए।

विज्ञापन
UPHESC: Selection for 35 posts of Assistant Professor in three subjects
Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों पर अंतिम चयन परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर सांख्यिकी के 18, संगीत गायन के 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर पादप रोग के पांच पद शामिल हैं। 

विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर सांख्यिकी के 18 पदों में सात पद अनारक्षित, एक पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं पांच पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 29 एवं 30 अप्रैल को हुए साक्षात्कार में 71 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 67 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत के पदों पर भर्ती के लिए 30 अप्रैल को हुए इंटरव्यू में बुलाए गए 46 में से 45 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस विषय में 12 पदों पर चयन हुआ है, जिनमें छह पद अनारक्षित, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग एवं एक पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन



वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर पादप रोग के पांच पदों में चार पद अनारक्षित एवं एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए आरक्षित है। 30 अप्रैल को हुए साक्षात्कार में 16 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 14 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन चयनित अभ्यर्थियों के नाम के सामने औपबंधिक शब्द अंकित है, उन्हें 21 मई तक अपने वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराने हैं। निर्धारित तिथि तक अभिलेख जमा न करने पर चयन स्वत: निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



असिस्टेंट प्रोफेसर सांख्यिकी- निधि, पवन कुमार, अंकिता मिश्रा, ललिता सिंह, वैशाली पटेल, पुष्पेंद्र कुमार, पूजा सिंह, रौशन कुमार जायसवाल, रोहित पटवा, सौरभ, अरुण लाल, अशोक वर्मा, साक्षी राज, विजेंद्र कुमार सोनकर, राहुल गौतम, मनोज कुमार, सुमित कुमार, उषा रानी


असिस्टेंट प्रोफेसर संगीत- आकांक्षा सारस्वत, शिवांगी मिश्रा, श्रीप्रकाश पांडेय, मोनिका सिंह, हेमंत कुमार सैनी, नम्रता लता, गीता गुप्ता, विजय लक्ष्मी, निशा सिंह, एकता जायसवाल, मनीषा, तन्या सिंह

असिस्टेंट प्रोफेसर पादप रोग- शिवांगी, देवेश पाठक, अभिषेक, सौरभ कुमार दुबे, किशन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed