फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   uphesc: result declared for 110 posts of assistant professor

uphesc : असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों का परिणाम घोषित

Fri, 22 Apr 2022 01:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 01:23 AM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान के 92 पदों में 33 पद अनारक्षित, छह पद ईडब्ल्यूएस, 25 पद ओबीसी, 25 पद एससी एवं तीन पद एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इनमें पदों पर भर्ती के लिए 11 से 21 अप्रैल तक आयोजित इंटरव्यू में 326 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 311 उपस्थित हुए।

विज्ञापन
uphesc: result declared for 110 posts of assistant professor
Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने विज्ञापन संख्या-50 के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में तीन विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 110 पदों पर अंतिम चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इनमें वनस्पति विज्ञान विषय में सर्वाधिक 92 पद, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान में 10 और कृषि अभियंत्रण विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के आठ पद शामिल हैं।

विज्ञापन



असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान के 92 पदों में 33 पद अनारक्षित, छह पद ईडब्ल्यूएस, 25 पद ओबीसी, 25 पद एससी एवं तीन पद एसटी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इनमें पदों पर भर्ती के लिए 11 से 21 अप्रैल तक आयोजित इंटरव्यू में 326 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 311 उपस्थित हुए। टॉप टेन चयनितों में अविनाश जैन, हरीश कुमार तिवारी, अश्वनी कुमार, प्रीति शर्मा, राजीव कुमार त्रिपाठी, विपिन कुमार सिंह रावेंद्र सिंह चौहान, हरवीर सिंह चीमा, अमित यादव एवं गौरव कुमार शामिल हैं। 
विज्ञापन



35 में 32 अभ्यर्थी शामिल हुए साक्षात्कार में
असिस्टेंट प्रोफेसर पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान के 10 पदों में दो पद अनारक्षित, एक पद ईडब्ल्यूएस, चार पद ओबीसी एवं तीन पद एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 35 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था और इनमें से 32 अभ्यर्थी शामिल हुए। चयनितों में हरि शंकर, मानव सिंह, मनमोहन सिंह राजपूत, सुषमा यादव, स्वशंख कुमार, सुधीर कुमार, आलोक मिश्र, गोविंद मोहन, दीपक सिंह एवं मयंक सिंह के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर कृषि अभियंत्रण के आठ पदों पर भर्ती के लिए हुए इंटरव्यू में 28 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जबकि 23 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आठ पदों में दो पद अनारक्षित, दो पद ईडब्ल्यूएस, दो पद ओबीसी और दो पद एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। अंतिम रूप से चयनित घोषित किए गए अभ्यर्थियों में सुधीर कुमार सिंह, वैशाली, पुष्पेंद्र कुमार, अंकित पटेल, प्रशांत सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, अंकुर महेंद्र आर्य, सुरेंद्र पाल के नाम शामिल हैं।


आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार इन तीनों विषयों में चयनित जिन अभ्यर्थियों ने वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराए हैं, ऐसे अभ्यर्थियों का चयन औपबंधिक रूप से हुआ है। इन अभ्यर्थियों को 13 मई तक आयोग के कार्यालय में अपने अभिलेख उपलब्ध कराने हैं। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर अभ्यर्थी के चयन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी के चयनितों की फाइलें भेजी गईं निदेशालय
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 162 चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी हैं। आयोग ने इस विषय का अंतिम चयन परिणाम 17 मार्च को जारी किया था। आयोग की ओर से फाइलें भेजे जाने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि उन्हें कॉलेज आवंटित कर नियुक्ति पत्र जारी किए जा सकें।

असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के पद पर इविवि से कई चयन
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार को असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के 79 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। इसमें प्रयागराज से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन हुआ है और कई अभ्यर्थी इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) से जुड़े हैं। इस पद के लिए चयनित इविवि के अतिथि प्रवक्ता डॉ. हिमांशु पांडेय ने इविवि से बीकॉम, एमबीए के साथ प्रो. अंजनी मालवीय के निर्देशन में शोध किया है।


वह मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। वहीं, इविवि के वाणिज्य संकाय के शोध छात्र तीर्थराज सिंह का चयन भी असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के पद पर हुआ है। एएन झा हॉस्टल में रहने वाले तीर्थराज प्रो. आरएस सिंह के निर्देशन में शोध कर रहे हैं। वह मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले हैं। इसके अलावा इविवि के वाणिज्य विभाग से स्नेहा विश्वकर्मा, अनुभव विश्वकर्मा, संजय कुमार, हर्ष मिश्रा, चंदन कुमार गौतम, जीवेष नंदन, रॉबिन सिंह, काशीनाथ मौर्या, हरगुरु साहनी का भी चयन हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed