फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC Final revised result of four subjects of Assistant Professor released

UPHESC : असिस्टेंट प्रोफेसर के चार विषयों का अंतिम संशोधित परिणाम जारी

Thu, 22 Dec 2022 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 01:05 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या -50 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती चल रही है। आयोग की ओर से संस्कृत, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा और गणित भर्ती का परिणाम अप्रैल से जुलाई के बीच जारी किया गया। 

विज्ञापन
UPHESC Final revised result of four subjects of Assistant Professor released
परिणाम घोषित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने बुधवार को विज्ञापन संख्या 50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के चार विषयों शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, अर्थशास्त्र और गणित का अंतिम संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। अब ऐसे में पहले से चयनित (नौकरी कर रहे) अभ्यर्थियों का बाहर होना तय है। जल्द ही नए चयनितों को निदेशालय से कॉलेज आवंटित किया जाएगा।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या -50 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती चल रही है। आयोग की ओर से संस्कृत, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा और गणित भर्ती का परिणाम अप्रैल से जुलाई के बीच जारी किया गया। 

विज्ञापन


साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी कर इन्हें कॉलेज आवंटित कर दिया। चयनितों ने संबंधित कॉलेजों में कार्यभार ग्रहण कर लिया। लेकिन इन विषयों के कुछ अभ्यर्थी लिखित परीक्षा परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने मूल ओएमआर शीट तलब की तो उसमें याचिकाकर्ताओं की आपत्ति सही पाई गई। हाईकोर्ट के आदेश पर चारों विषयों की उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन हुआ। दोबारा मूल्यांकन में चारों विषयों में 51 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अर्ह पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर को हुए साक्षात्कार में शारीरिक शिक्षा विषय में तीन, संस्कृत में 15, अर्थशास्त्र में छह व गणित में सात अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। इनका साक्षात्कार 15 दिसंबर को संपन्न हुआ। साक्षात्कार के बाद आयोग ने बुधवार को अंतिम परिणाम जारी किया। सचिव डॉ. शिवजी मालवीय के मुताबिक बुधवार को हुई आयोग की बैठक में संशोधित अंतिम परिणाम जारी करने पर सहमति बनी। नए सिरे से चयनित जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए थे, अब उन्हें 11 जनवरी तक अभिलेख उपलब्ध कराने का मौका दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed