{"_id":"5ffcbd469412e40c6d524244","slug":"uphesc-candidates-selected-formally-got-last-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPHESC: औपबंधिक चयनित अभ्यर्थियों को मिला अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPHESC: औपबंधिक चयनित अभ्यर्थियों को मिला अंतिम मौका
Tue, 12 Jan 2021 02:34 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर औपबंधिक यानी प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 19 जनवरी तक अपने अभिलेख उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) को उपलब्ध कराने हैं।
यह निर्णय सोमवार को हुई आयोग की बैठक में लिया गया। अभ्यर्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है। अभिलेख जमा न करने पर संबंधित अभ्यर्थी का चयन स्वत: समाप्त समझा जाएगा।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से 34 विषयों के अभ्यर्थियों की काउंसलिं हो चुकी है और उन्हें नियुक्ति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, शिक्षाशास्त्र विषय की काउंसलिंग चल रही है। बहुत से चयनित अभ्यर्थियों ने अपने जरूरी अभिलेख आयोग को उपलब्ध नहीं कराए थे, सो उनकी फाइलें आयोग ने रोक ली थीं। ऐसे अभ्यर्थियों को अपने अभिलेख जमा करने के लिए कई मौके दिए गए और इस बार अंतिम अवसर दिया गया है।
इनमें से कई अभ्यर्थियों को चयन दूसरी जगह हो चुका है। वहीं, अन्य कारणों से भी कई अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेख जमा नहीं किए हैं। अगर 19 जनवरी तक औपबंधिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेख आयोग को उपलब्ध नहीं कराए तो उनका चयन स्वत: समाप्त समझा जाएगा।
इसके बाद रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों का नंबर आ जाएगा। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार औपबंधिक रूप से चयनित जिन अभ्यर्थियों ने आयोग को अब तक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनके नाम की लिस्ट आयोग के पोर्टल एवं वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।