फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPHESC: Assistant Professor Recruitment Test to be held in Prayagraj, recruitment to be held in 2003 posts, written test to be held in three phases

यूपीएचईएससी: प्रयागराज में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, 2003 पदों पर होनी है भर्ती, तीन चरणों में होगी लिखित परीक्षा

Fri, 08 Oct 2021 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
UPHESC: Assistant Professor Recruitment Test to be held in Prayagraj, recruitment to be held in 2003 posts, written test to be held in three phases
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा केवल प्रयागराज में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जानी है। इसके लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए तकरीबन एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों और विज्ञापन संख्या-46 के तहत एक विषय भूगर्भ विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2003 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें 2002 पद विज्ञापन संख्या-50 के हैं। परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक है, सो केंद्रों की संख्या भी अधिक होगी। यूपीएचईएससी ने तय किया है कि तीनों चरणों की लिखित परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


अगर सीसीटीवी वाले केंद्रों की संख्या कम पड़ती है तो अन्य केंद्रों में वीडियो कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा तीन चरणों (30 अक्तूबर, 13 नवंबर और 28 नवंबर) में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 11 बजे और दोपहर दो से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों में परीक्षा केंद्रों को लेकर उहापोह की स्थिति थी, लेकिन आयोग ने तय किया है कि सभी परीक्षा केंद्र प्रयागराज में ही बनाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed